Uttarakhand में 15 मार्च को पहाड़ी होली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित: CM पुष्कर सिंह धामी

Summary :

सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, 15 मार्च को पहाड़ी होली के अवसर पर सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय पर्वतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान में लिया गया है, जिससे राज्य के लोग पारंपरिक होली को हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, उत्तराखंड राज्य में सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में 15 मार्च को पहाड़ी होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सार्वजनिक अवकाश

यह अवकाश राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और स्कूलों में लागू होगा। लेकिन, यह अवकाश बैंकों, कोषागारों और उप-कोषागारों पर लागू नहीं होगा। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा लिया गया। यह निर्णय पर्वतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम था, जो राज्य के लोगों को पारंपरिक पहाड़ी होली के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर देगा।

होली की शुभकामनाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर होली मनाई। इस दौरान होली मनाते हुए जनता से बातचीत की और राजभवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को शुभकामनाएं दीं। CM धामी ने बताया कि राज्य होली और फूल देई दोनों एक साथ मना रहा है। यह सर्दियों के खत्म होने का प्रतीक है जिसके बाद बर्फ पिघलती है और यह अच्छे मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।