पर्यटन सीजन को देखते हुए उत्तराखंड की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 6 तहसीलदारों के बाद 7 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य हल्द्वानी, रामनगर, कैंची धाम और कालाढूंगी में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
उत्तराखंड में लगातार अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। छह तहसीलदारों के तबादले के बाद अब जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पर्यटन सीजन शुरू होते ही जिले में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन सीजन शुरू होने से ठीक पहले जिलाधिकारी वंदना सिंह ने छह तहसीलदारों के तबादले के बाद अब सात उपजिलाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
शनिवार देर शाम जारी पत्र में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा को कालाढूंगी में उपजिलाधिकारी, रामनगर के उपजिलाधिकारी राहुल शाह को हल्द्वानी में उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तुषार सैनी को कैंची धाम में उपजिलाधिकारी, नैनीताल के उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रमोद कुमार को रामनगर में उपजिलाधिकारी, कालाढूंगी की उपजिलाधिकारी श्रीमती रेखा कोहली को हल्द्वानी में उपजिलाधिकारी (न्यायिक), कैंची धाम के उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत को प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय नैनीताल, प्रभारी अधिकारी मुख्यालय नवाजिश खालिक को नैनीताल में उपजिलाधिकारी न्यायिक नियुक्त किया है।
पर्यटन सीजन को देखते हुए लिया गया फैसला
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्य रूप से हल्द्वानी, रामनगर, कैंची धाम और कालाढूंगी में बड़े बदलाव किए हैं, पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले में 6 तहसीलदारों के तबादले के बाद नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 7 पीसीएस अफसरों के तबादले का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है।
नैनीताल की तहसीलदार मनीषा मारकाना का तबादला कर उन्हें रामनगर, लालकुआं के प्रभारी तहसीलदार युगल किशोर पांडे को प्रभारी तहसीलदार नैनीताल, धारी के तहसीलदार डॉ. ललित मोहन जोशी को कालाढूंगी का तहसीलदार, रामनगर के तहसीलदार कुलदीप पांडे को लालकुआं का तहसीलदार, हल्द्वानी के तहसीलदार सचिन कुमार को धारी का तहसीलदार, कालाढूंगी की तहसीलदार मनीषा बिष्ट को हल्द्वानी के तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।
Uttarakhand: भाजपा का तीन दिवसीय ‘गांव चलो’ अभियान, जनता से संवाद


Download Android App
Download iOS App



