Uttarakhand: योगा कैंप के लिए PM Modi की अपील पर श्री श्री रविशंकर का समर्थन

Summary :

PM Modi की अपील सर्दियों में भी योगा कैंप लगाए जाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर थे। उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपील की है कि सर्दियों में भी वहां पर योगा कैंप लगाए जाएं। पीएम मोदी के इस अपील पर साधु-संतों और महंतों ने अपना समर्थन दिया है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने भी पीएम मोदी के इस आग्रह का समर्थन किया।

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, “पीएम मोदी ने बहुत अच्छा सुझाव दिया है। हम उनके सुझाव को मानेंगे। जिन इलाकों में बर्फ पड़ती है, वहां पर तो हम कैंप लगाते ही हैं। नार्वे, जर्मनी और स्विट्जरलैंड जैसी जगहों पर भी बर्फ रहता है, वहां पर भी हम करते हैं। ऐसे में उत्तराखंड में भी ऐसी शुरुआत होती है, तो बहुत अच्छी बात है।

Uttarakhand: ‘मां गंगा का दुलार है कि मैं उनके मायके आया हूं’, मुखवा में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मुखवा गांव में स्थित मुखीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने हर्षिल में ट्रैक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लोगों को यहां पर सम्मेलन और कैंप लगाने का सुझाव दिया।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, सर्दियों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहता है, लेकिन पहाड़ियां धूप में नहाने का आनंद देती हैं, जिसे एक अनूठे अवसर में बदला जा सकता है। पीएम मोदी ने गढ़वाली में “घम तपो पर्यटन” की अवधारणा का सुझाव दिया, जिससे देश भर के लोगों को सर्दियों के दौरान उत्तराखंड आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से कॉर्पोरेट जगत से इस क्षेत्र में बैठक, सम्मेलन और प्रदर्शनियां आयोजित कर शीतकालीन पर्यटन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आगंतुकों को योग और आयुर्वेद के माध्यम से रिचार्ज और ऊर्जा से भरने के अवसर प्रदान करता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.