Bedroom Vastu Tips: बेडरूम घर की सबसे खास जगह होती है क्योंकि यहां हमें सुकून और शांति मिलती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि यह जगह पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाती है। लेकिन अगर यहां कुछ गलत चीजें रखी हों, तो रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं और निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं कि बेडरूम में क्या नहीं रखना चाहिए।
Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में न रखें ये चीजें

1. आईना
2. तस्वीरें
बेडरूम में ताजमहल, मकबरे या पूर्वजों की फोटो न लगाएं। साथ ही युद्ध, जंगली जानवरों या रोते हुए बच्चे की तस्वीरें भी दीवारों पर न टांगें। ऐसी फोटो देखने से मन में नकारात्मक विचार आते हैं और छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होने लगती है।
3. कांटेदार पौधे
कांटेदार पौधे निगेटिविटी लाते हैं, इसलिए बेडरूम में कभी भी कैक्टस या कांटे वाले पौधे न लगाएं। वास्तु के अनुसार, इनसे पति-पत्नी के बीच तनाव और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। इनकी जगह आप फूलदार पौधे लगा सकते हैं।
4. धार्मिक चीजें
पति-पत्नी के कमरे में मंदिर या भगवान की तस्वीरें नहीं होनी चाहिए। वास्तु में इसे ठीक नहीं माना जाता, क्योंकि इससे शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। देवी-देवताओं की तस्वीर हमेशा पूजा घर या लिविंग रूम में ही लगानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




