Diwali 2025: सनातन धर्म में दिवाली प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली को दीपों का उत्सव और दीपावली नाम से भी जाना जाता है। दीपावली को अंधकार पर उजाले और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व माना जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दीपावली हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। Diwali Home Cleaning Tips: दिवाली पर क्यों करते हैं घर की सफाई? दिवाली से पहले घर की सफाई करना शुभ माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि मां लक्ष्मी केवल…
Diwali 2025
Diwali 2025: सनातन धर्म में दिवाली प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली को दीपों का उत्सव और दीपावली नाम से भी जाना जाता है। दीपावली को अंधकार पर उजाले और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व माना जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दीपावली हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है।
Diwali Home Cleaning Tips: दिवाली पर क्यों करते हैं घर की सफाई?
दिवाली से पहले घर की सफाई करना शुभ माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि मां लक्ष्मी केवल स्वच्छ और व्यवस्थित घर में ही प्रवेश करती हैं। वास्तु शास्त्र में भी साफ-सफाई को खास महत्व दिया गया है। माना जाता है कि यदि घर की कुछ विशेष दिशाएं अच्छे से साफ की जाएं, तो वहां सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
Vastu Directions for Diwali Cleaning: दिवाली पर इन 4 दिशाओं को रखें साफ
Diwali Home Cleaning Tips (Credit: AI Generated)
1. ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा)
उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण कहा जाता है, को सबसे पवित्र दिशा माना जाता है क्योंकि यह देवताओं की दिशा मानी जाती है। दिवाली से पहले इस स्थान की विशेष रूप से सफाई करनी चाहिए। यहां पूजा स्थल या मंदिर होना शुभ होता है। सफाई करते समय जल तत्व का प्रयोग करें, जैसे जल का छिड़काव करें और रोज दीया जलाएं। मान्यता है कि अगर यह स्थान गंदा या अस्त-व्यस्त रहेगा, तो मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करतीं।
2. ब्रह्म स्थान (घर का केंद्र)
घर का मध्य भाग, जिसे ब्रह्म स्थान कहा जाता है, घर की ऊर्जा का मुख्य केंद्र माना जाता है। दिवाली से पहले इस जगह की सफाई अवश्य करनी चाहिए। यदि यह क्षेत्र खुला और साफ रहेगा, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होगा और घर का माहौल भी आनंददायक बनेगा।
3. पूर्व दिशा
घर की पूर्व दिशा से सूर्य की पहली किरणें प्रवेश करती हैं, इसलिए इस दिशा की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिवाली से पहले यहां की दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों को अच्छी तरह साफ करें। चाहें तो हल्के या पीले रंग के पर्दे लगा सकते हैं। सुबह सूर्य का प्रकाश इस दिशा से घर में आए, यह सुनिश्चित करें, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
4. उत्तर दिशा (धन और समृद्धि की दिशा)
उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है, जो संपत्ति और समृद्धि के प्रतीक हैं। दिवाली से पहले इस दिशा की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आप चाहें तो यहां कुछ हरे पौधे रख सकते हैं। ऐसा करने से मनी सर्कुलेशन बना रहता है और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है।
Diwali (Credit: AI Generated)
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे ‘दिवाली की एकादशी’ भी कहा जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत से अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा आगे पढ़ें…
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।