Hanuman Jayanti 2026 Upay: सनातन धर्म में संकटमोचन हनुमान जी की पूजा बहुत जरूरी मानी गई है। कहते हैं कि हनुमान जी इस कलयुग के ऐसे देवता हैं जो आज भी जागृत हैं और अपने भक्तों की हर परेशानी को तुरंत दूर कर देते हैं। इस साल हनुमान जयंती पर बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। अगर आप तनाव, डर या किसी भी तरह की नेगेटिविटी से परेशान हैं, तो इस दिन कुछ खास काम करके आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं।
हनुमान जयंती 2026 की सही तिथि
हिंदू कैलेंडर के हिसाब से चैत्र महीने की पूर्णिमा 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7:06 बजे शुरू होगी और 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7:41 बजे खत्म होगी। सूर्योदय के समय की तिथि को महत्व देते हुए, हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी।
Hanuman Jayanti 2026 Upay: नकारात्मकता दूर करने के लिए उपाय

1. सुंदरकांड का पाठ
हनुमान जयंती की शाम को घर या मंदिर में सुंदरकांड पढ़ना बहुत शुभ होता है। इससे आपका हौसला बढ़ता है और घर की सारी कड़वाहट और बुरी ऊर्जा खत्म हो जाती है।
2. बजरंग बाण का पाठ
अगर आपको किसी अनजान बात का डर लगता है या दुश्मन परेशान कर रहे हैं, तो बजरंग बाण पढ़ें। बस याद रखें कि इसे साफ-सुथरे होकर और पूरी श्रद्धा के साथ करना चाहिए।
3. सिंदूर का चोला चढ़ाना
हनुमान जी को नारंगी सिंदूर बहुत पसंद है। इस दिन मंदिर जाकर उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाएं और उनके कंधे का थोड़ा सा सिंदूर अपने माथे पर लगा लें। यह तिलक आपको बुरी नजर से बचाकर रखेगा।
4. पीपल के पत्तों का उपाय
मानसिक शांति के लिए पीपल के 11 पत्तों को साफ पानी से धोकर उन पर कुमकुम या चंदन से ‘श्री राम’ लिखें। फिर इनकी माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें। इससे मन शांत रहेगा और नकारात्मकता दूर होगी।


Download Android App
Download iOS App




