पुराना कलावा उतारते समय न करें ये गलतियां, जानें विसर्जन का सही धार्मिक नियम और तरीका

Summary :

Kalava Utarne Ka Sahi Tareeka: हुिंदू धर्म में कलावा को सिर्फ एक साधारण धागा नहीं, बल्कि आस्था और सुरक्षा से जुड़ा हुआ मानते हैं। कई लोग कलावा पहन तो लेते हैं, लेकिन उसे उतारते समय नियमों का ध्यान नहीं रखते। शास्त्रों में इसे गलत बताया गया है। जिस तरह हम भगवान की मूर्तियों या पूजा के सामान को पूरे आदर के साथ विसर्जित करते हैं, उसी तरह पुराना कलावा उतारने का भी एक खास तरीका होता है। आइए जानते हैं कि पुराने कलावे को सही तरीके से कैसे विसर्जित करें। Kalava Mistakes to Avoid: कलावा उतारते समय इस गलती से बचें अक्सर…

Kalava Utarne Ka Sahi Tareeka: हुिंदू धर्म में कलावा को सिर्फ एक साधारण धागा नहीं, बल्कि आस्था और सुरक्षा से जुड़ा हुआ मानते हैं। कई लोग कलावा पहन तो लेते हैं, लेकिन उसे उतारते समय नियमों का ध्यान नहीं रखते। शास्त्रों में इसे गलत बताया गया है। जिस तरह हम भगवान की मूर्तियों या पूजा के सामान को पूरे आदर के साथ विसर्जित करते हैं, उसी तरह पुराना कलावा उतारने का भी एक खास तरीका होता है। आइए जानते हैं कि पुराने कलावे को सही तरीके से कैसे विसर्जित करें।

Kalava Mistakes to Avoid: कलावा उतारते समय इस गलती से बचें

अक्सर लोग कलावा पुराना होने पर उसे उतारकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं या रास्ते में कहीं भी छोड़ देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत और अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में वास्तु दोष बढ़ सकता है और राहु-केतु जैसे ग्रहों का बुरा असर पड़ सकता है। चूंकि यह पूजा का पवित्र धागा है, इसलिए इसे कहीं भी फेंकने के बजाय सही नियमों का पालन करना चाहिए।

Kalava Utarne Ka Sahi Tareeka: कलावा उतारने का सही नियम

Kalava Utarne Ka Sahi Tareeka
Kalava Utarne Ka Sahi Tareeka(Source: Social Media)
  • कलावा किसी भी दिन नहीं उतारना चाहिए। इसके लिए मंगलवार या शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।
  • कलावा उतारते समय कभी भी कैंची या चाकू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसे हमेशा हाथों से खोलकर ही उतारें।
  • कलावा उतारते समय अपने इष्ट देव को याद करें और उनसे अपनी रक्षा के लिए प्रार्थना करें।
  • जैसे ही आप पुराना धागा उतारें, भगवान का नाम लेकर तुरंत हाथ पर नया कलावा बांध लें।
  • आप पुराने कलावे को किसी पीपल या बरगद के पेड़ की जड़ के पास रख सकते हैं।
  • इसे किसी साफ नदी या बहते हुए पानी में प्रवाहित करना भी शुभ होता है।
  • अगर आप शहर में रहते हैं और पास में नदी या पेड़ नहीं है, तो इसे अपने घर के किसी गमले की मिट्टी में दबा दें।

यह भी पढ़ें-क्या आपसे भी खो गया है सोना? संभल जाइए, घर आने वाली हैं मुसीबतें और बीमारियां, जानें इससे बचने के उपाय

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।