Kitchen Vastu Tips: चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां हो सकती हैं आपके घर की बर्बादी का कारण

Summary :

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की खुशहाली और खाने का मुख्य आधार रसोई होती है। रसोई में रखी हर चीज का असर घर के माहौल और लोगों पर पड़ता है। चकला-बेलन हर भारतीय रसोई का हिस्सा होता है इसका सीधा जुड़ाव देवीअन्नपूर्णा से होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, इसी से परिवार के लिए रोटी बनती है, इसलिए इन्हें हमेशा साफ और सही तरीके से रखना चाहिए। कई बार हम जानें अनजानें में इन्हें गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह से घर में वास्तु दोष लग सकता है। आइए जानते हैं कि चकला-बेलन से जुड़ी…

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की खुशहाली और खाने का मुख्य आधार रसोई होती है। रसोई में रखी हर चीज का असर घर के माहौल और लोगों पर पड़ता है। चकला-बेलन हर भारतीय रसोई का हिस्सा होता है इसका सीधा जुड़ाव देवीअन्नपूर्णा से होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, इसी से परिवार के लिए रोटी बनती है, इसलिए इन्हें हमेशा साफ और सही तरीके से रखना चाहिए।
कई बार हम जानें अनजानें में इन्हें गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह से घर में वास्तु दोष लग सकता है। आइए जानते हैं कि चकला-बेलन से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Kitchen Vastu Tips: चकला-बेलन से जुड़े मुख्य नियम

Kitchen Vastu Tips
Kitchen Vastu Tips

1. चकला-बेलन गैस के पास न रखें

चकला-बेलन को गैस चूल्हे के बिल्कुल करीब न रखें। इसे थोड़ा दूर किसी सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि रसोई की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

2. एक ही जगह पर रखें

चकला-बेलन को रसोई में कहीं भी इधर-उधर फेंककर रखना अच्छी आदत नहीं है। इन्हें रखने के लिए एक जगह बनाएं और इस्तेमाल के बाद इन्हें वहीं व्यवस्थित करके रखें।

3. टूटा चकला-बेलन न रखें

अगर आपका चकला या बेलन कहीं से टूट गया है, उसमें दरार आ गई है, तो उसे तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष बढ़ता है।

4. इस्तेमाल के बाद हमेशा साफ करें

रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन को गंदा न छोड़ें। हमेशा इसे धोकर और अच्छी तरह साफ करके ही रखें। ऐसा करने से घर में बरकत और सुख-शांति बनी रहती है।

5. इन चीजों से रखें दूर

चकले पर कभी भी चाकू, कैंची या कोई भारी सामान न रखें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव पैदा हो सकता है।

6. लकड़ी का चकला-बेलन इस्तेमाल करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लकड़ी का चकला-बेलन सबसे शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मकता को बढ़ावा देने में मदद करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।