यह आर्टिकल शारदीय नवरात्रि 2026 के दौरान वास्तु दोष दूर करने और मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए विभिन्न उपायों पर केंद्रित है। इसमें बताया गया है कि नवरात्रि के नौ दिनों में सच्चे मन से पूजा करने और वास्तु नियमों का पालन करने से बिगड़े काम बन सकते हैं।
Shardiya Navratri 2026 Vastu Upay (AI Generated)
Shardiya Navratri 2026 Vastu Upay: आज यानी रविवार 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में अगर सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा की जाए, तो सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। मां को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा और कई तरह के उपाय करते हैं, जिनमें वास्तु दोष दूर करने के उपाय भी शामिल हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में वास्तु दोष हो, तो परिवार के सदस्यों के जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं और बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। इसलिए आप नवरात्रि के दौरान इन उपायों को अपना सकते हैं, जिससे माता रानी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
शारदीय नवरात्रि में करें ये 7 चमत्कारी वास्तु उपाय
Shardiya Navratri 2026 Vastu Upay (AI Generated)
1. मुख्य द्वार से जुड़े उपाय
नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाना बहुत शुभ होता है। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इससे बुरी ऊर्जा घर के अंदर नहीं आती। इसके साथ ही रोज सुबह पूजा के बाद मुख्य दरवाजे पर थोड़ा सा गंगाजल या हल्दी मिला पानी छिड़कें। मान्यता है कि इससे घर का वातावरण पूरी तरह शुद्ध रहता है और किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा अंदर नहीं आ पाती।
2. घर की छत पर लाल झंडा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान घर की छत पर या मंदिर में लाल रंग का त्रिकोण झंडा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
3. कलश स्थापना की सही दिशा
घर में कलश स्थापना करने के लिए वास्तु शास्त्र में पूजा घर की उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा, माता रानी की मूर्ति या तस्वीर को भी उत्तर-पूर्व दिशा में इस प्रकार रखना चाहिए कि पूजा करने वाले का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे।
4. अखंड ज्योत जलाने की दिशा
अगर आप नवरात्रि के दिनों में अखंड ज्योति प्रज्वलित करते हैं, तो इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ रखें। वास्तु के अनुसार, अखंड दीप जलाने के लिए यही सही दिशा मानी गई है।
5. कपूर जलाने के उपाय
नवरात्रि के दिनों में सुबह और शाम घर में कपूर जरूर जलाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर का माहौल शांत और पवित्र रहता है।
6. शनि देव की कृपा पाने के उपाय
वास्तु के अनुसार, नवरात्रि के पवित्र दिनों में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को काले तिल, उड़द की दाल और भोजन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा आप पर बरसती है।
7. कन्या पूजन
नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों में छोटी कन्याओं को भोजन कराने और उन्हें उपहार देने से घर में सुख-शांति आती है और मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।