Somvar ke 5 Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। सोमवार का दिन विषेश रूप से भगवान शिव का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की गई भक्ति का फल बहुत जल्दी मिलता है। अगर आप अपने जीवन में शांति, खुशहाली और तरक्की चाहते हैं, तो Somvar ke Upay करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये खास उपाय और Somwar ke Totke for Money न केवल भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं, बल्कि व्यक्ति के भाग्य को भी बलवान बनाते हैं। अगर आप इन्हें पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से करते हैं, तो आपके रास्ते की सभी मुश्किलें खत्म होंगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होगा। आइए जानते हैं वे कौन से 5 उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप अपना जीवन बदल सकते हैं।
Somvar ke 5 Upay: ये शक्तिशाली उपाय कराएंगे बेड़ा पार
1. शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं

सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है। भगवान शिव की कृपा से धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिए सोमवार को शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। साथ में, ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र 11 बार जाप करें। इसके बाद शिवलिंग पर साफ और शुद्ध जल जरूर चढ़ाएं, क्योंकि जल चढ़ाने के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि ठंडे जल की धारा से भोलेनाथ का मन शांत होता है और वे प्रसन्न होकर आपकी हर मुराद पूरी कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 Upay: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से हैं परेशान? इस दिन कर लें ये 5 चमत्कारी उपाय; बदल जाएगी किस्मत
2. बेलपत्र अर्पित करना

भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। सोमवार को शिवलिंग पर कम से कम तीन पत्तों वाला बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। ध्यान रहे कि पत्ता कहीं से कटा-फटा न हो। मान्यता है कि बेलपत्र चढ़ाने से भक्तों की सभी अधूरी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं और पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं। जो लोग नियमित रूप से ऐसा करते हैं, उनके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
3. दान-पुण्य करें

शास्त्रों में दान को सबसे बड़ा पुण्य बताया गया है। सोमवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों या जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं, पुराने या नए कपड़े दें या उनकी किसी भी तरह से मदद करें। ऐसा करने से मन को आंतरिक शांति मिलती है और आपके जीवन के तनाव कम होते हैं। दान देने से आपके संचित पुण्य बढ़ते हैं और ईश्वर का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहता है।
4. गौ माता की सेवा करें

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और माना जाता है कि उनमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। सोमवार के दिन गाय को हरा चारा या गुड़-रोटी खिलाना बहुत शुभ होता है। उन्हें प्यार से सहलाएं और उनका सम्मान करें। ऐसा करने से कुंडली के खराब ग्रह शांत होते हैं, आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
5. केले के पेड़ की पूजा करें



Download Android App
Download iOS App




