क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
वास्तु शास्त्र में मकड़ी के जालों को केवल गंदगी नहीं माना गया है, बल्कि इन्हें नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है। हमारे बड़े-बुजुर्ग भी हमेशा यही कहते आए हैं कि घर में जाले होना अशुभ होता है। मान्यता है कि मकड़ी जिस तरह अपना जाल बुनती है, वैसे ही वह घर की सकारात्मक ऊर्जा को फंसा लेती है। जहां जाले होते हैं, वहां हवा और ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है, जिससे घर के सदस्यों के मन में भारीपन और तनाव महसूस होने लगता है।
Spider Webs Vastu Shastra: बेडरूम में मकड़ी के जाले

अगर आपके बेडरूम में जाले लगे हैं, तो पति-पत्नी के बीच तालमेल बिगड़ने लगता है। बिना किसी बड़ी वजह के मनमुटाव, बहस और रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। यहां लगा मकड़ी का जाला आपके मानसिक सुकून को छीन सकता है, इसलिए अपने बेडरूम को हमेशा साफ रखें और जाला न लगने दें।
Vastu Upay: घर के कोनों में मकड़ी के जाले
Vastu Shastra Tip: जालों से कैसे निपटें?

मकड़ी के जालों से छुटकारा पाने के लिए नियमित सफाई करें। हफ्ते में कम से कम एक बार लंबी झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर से छतों और जालों को साफ करें। फर्नीचर को थोड़ा खिसकाकर उनके पीछे की जगह को साफ करें। घर के स्टोर रूम में समय-समय पर रोशनी करें और साफ-सफाई करें। इससे न केवल आपका घर दिखने में सुंदर लगेगा, बल्कि घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।


Download Android App
Download iOS App




