Friday Vastu Remedies for Wealth: वास्तु शास्त्र में सफल और खुशहाल जीवन के लिए कई सारी बातें बताई गई हैं। अगर हम इसके नियमों के हिसाब से कोई काम करते हैं, तो जीवन में सुख, शांति और पैरखते सा आता है। लेकिन, नियमों को नजरअंदाज करने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वास्तु में शुक्रवार के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। शुक्रवार को अपने पर्स या तिजोरी में कुछ खास चीजें रखने से पैसों की कमी दूर होती है और घर में बरकत बढ़ती है।
Friday Vastu Remedies for Wealth: शुक्रवार के दिन करें ये खास उपाय
1. हल्दी की गांठ का उपाय
हल्दी बहुत शुभ माना जाती है। शुक्रवार को हल्दी की एक गांठ को पीले कपड़े में बांधें और अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में चल रही पैसों की तंगी दूर होती है, और आय के नए स्त्रोत खुलते हैं।
2. लाल कपड़े में कौड़ी
माना जाता है कि कौड़ी को पैसों को अट्रैक्ट करता है। शुक्रवार के दिन एक या तीन कौड़ी लें और उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स या तिजोरी में रख दें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक आने वाले फिजूल खर्चे रुक जाएंगे।
3. पर्स में रखें चांदी का सिक्का
वास्तु शास्त्र का कहना है कि शुक्रवार को अपने पर्स में एक चांदी का सिक्का जरूर रखें। चांदी को पवित्रता और अच्छी ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे पर्स में रखने से फालतू खर्चे कम होते हैं और पैसा आपके पास टिकने लगता है।
4. तिजोरी में कमल का फूल
कमल का फूल सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का प्रतीक है। अगर आपको असली फूल न मिले, तो आप कमल की एक सुंदर फोटो भी तिजोरी में लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मकता आती है और आमदनी के रास्ते खुलते हैं।


Download Android App
Download iOS App




