बर्बादी का कारण बन सकती हैं गुरुवार की ये 6 छोटी गलतियां, आज ही बदलें अपनी आदतें

Summary :

Vastu Mistakes to Avoid on Thursday: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में गुरुवार को बहुत ही शुभ माना गया है। यह दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु, बृहस्पति देव को समर्पित है। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, इस दिन आप जो भी काम करते हैं, उसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। Vastu Tips Thursday के अनुसार,  गुरुवार के दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता…

Vastu Mistakes to Avoid on Thursday: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में गुरुवार को बहुत ही शुभ माना गया है। यह दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु, बृहस्पति देव को समर्पित है। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, इस दिन आप जो भी काम करते हैं, उसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। Vastu Tips Thursday के अनुसार,  गुरुवार के दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें Guruvaar Ke Din Kya Kam Na Kare।

Vastu Mistakes to Avoid on Thursday: गुरुवार के दिन न करें ये 6 काम

1. तेल की मालिश करना

Vastu Tips Thursday
Vastu Mistakes to Avoid on Thursday(Source: Social Media)
गुरुवार के दिन शरीर या बालों में तेल लगाना वर्जित माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन तेल लगाने से गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ता है, जिससे व्यक्ति के सम्मान और करियर की प्रगति में बाधाएं आने लगती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इस दिन मालिश को शुभ नहीं माना जाता है।

2. कपड़े धोना और साबुन का प्रयोग

Vastu Mistakes to Avoid on Thursday
Vastu Mistakes to Avoid on Thursday(Source: Social Media)
गुरुवार के दिन घर में कपड़े धोना अच्छा नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भारी कपड़े धोने या साबुन का ज्यादा इस्तेमाल करने से घर की खुशहाली कम होती है। विशेष रूप से पीले रंग के कपड़ों को इस दिन नहीं धोना चाहिए, क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस दिन कपड़े धोने से संतान पक्ष और मान-सम्मान पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

3. बाल धोना

Vastu Tips Thursday
Vastu Tips Thursday(Source: Social Media)

शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि गुरुवार को बाल धोने से बृहस्पति देव नाराज हो जाते हैं, जिससे घर की बरकत रुकने लगती है और जिससे धन की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है।

4. बाल और नाखून काटना

Vastu Mistakes to Avoid on Thursday
Vastu Mistakes to Avoid on Thursday(Source: Social Media)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार को बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। जब बृहस्पति कमजोर होता है, तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति रुक जाती है और उसे पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए इस दिन इन कामों से दूर रहें।

5. घर में पोछा लगाना

Vastu Mistakes to Avoid on Thursday
Vastu Mistakes to Avoid on Thursday(Source: Social Media)
साफ-सफाई अच्छी बात है, लेकिन गुरुवार को फर्श पर पोछा लगाने की मनाही होती है। वास्तु के अनुसार, घर का ईशान कोण गुरु ग्रह से संबंधित होता है। गुरुवार को पोछा लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और बरकत कम होने लगती है। अगर सफाई जरूरी हो, तो आप केवल झाड़ू लगा सकते हैं या सूखे कपड़े से धूल साफ कर सकते हैं।

6. पैसों का लेन-देन

Vastu Mistakes to Avoid on Thursday
Vastu Mistakes to Avoid on Thursday (Source: Social Media)
आर्थिक मजबूती के लिए गुरुवार को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। इस दिन न तो किसी को उधार पैसा देना चाहिए और न ही किसी से कर्ज लेना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दिया गया उधार वापस मिलने में कठिनाई होती है और लिया गया कर्ज व्यक्ति पर बोझ बन जाता है, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।