दिल्ली युवती दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी राहुल मीणा की होगी साकेत कोर्ट में पेशी, रिमांड की मांग कर सकती है पुलिस

IRS Officer Daughter Murder Update

IRS Officer Daughter Murder Update :  दिल्ली के कैलाश हिल्स में IRS अफसर की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का हाई प्रोफाइल मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी पुराना घरेलु सहायक राहुल मीणा निकला.

बता दें घटना के 12 घंटों के भीतर आरोपी को धर दबोचा गया. अब आरोपी की जांच पड़ताल चल रही है, जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं.

अब इस मामले में आरोपी राहुल को पुलिस साकेत कोर्ट में पेश करेगी, और पुलिस की कोशिश रहेगी की आरोपी की रिमांड बढ़ाई जाए.

क्या थी घटना

बता दें यह मामला बुधवार को घटित हुआ जब आरोपी घरेलु सहायक सुबह अफसर के घर घुसा था. अधिकारी दंपत्ति उस समय जिम के लिए निकले थे. घर में उनकी बेटी अकेली थी.

पुलिस के अनुसार आरोपी इस दौरान 40 मिनट तक घर के अन्दर रहा. यानी वह अच्छे से जानता था कि अधिकारी दंपत्ति कितने समय तक घर में नहीं दाखिल होंगे.

उसने इस दौरान दुष्कर्म और ह्त्या को अंजाम दिया, यहां तक कि घर से पैसे भी चुराए. इस मामले में पुलिस को शक है कि अपराध को करीब 6-7 बजे के बीच अंजाम दिया गया.

आरोपी ने यह समय जानबूझ कर चुना क्योंकि उस समय घर में काम करने वाले 2 सहायक देरी से आते हैं, और अधिकारी दंपत्ति भी घर में नहीं रहता.

अलवर में भी दुष्कर्म का आरोप

जानकारी के अनुसार लड़की के पेरेंट्स ने सुबह दरवाजे को लॉक तो किया मगर चाबी बाहर रख दीं, ताकि सहायक काम करने आएं तो वहां से ले लें. राहुल मीणा को इस बारे में उचित जानकारी पहले से थी. उसने वहां से चाबी ली और दरवाजा खोल लिया. इस दौरान आसपास लगे कैमरे में राहुल मीणा कैप्चर होता दिखाई देता है.

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला था और उसने अधिकारी के घर पर तकरीबन 18 महीने काम किया था. इससे पहले राहुल मीणा ने महज आठ घंटे पहले अपने गृह जिला अलवर में 35 वर्षीय पड़ोसी महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

बता दें, यह खौफनाक वारदात दिल्ली समेत देश को दहला रही है. महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे उठने लगे हैं.

यह भी पढ़ेंDelhi: प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का सख्त! बिना पीयूसी सर्टिफिकेट फ्यूल स्टेशनों पर लगेगी नो-एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।