क्या आप भी गिनकर बनाते हैं रोटियां? घर से चली जाएगी बरकत, तुरंत जान लीजिए जरूरी वास्तु नियम

Summary :

Roti Se Jude Vastu Niyam: आजकल ज्यादातर लोग छोटे परिवारों में रहते हैं, जहां सदस्य कम होते हैं। इस चक्कर में अक्सर लोग रोटियां गिनकर बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में रोटियों को गिनकर बनाना गलत बताया गया है। ऐसा करना आपके लिए बड़ी परेशान खड़ी कर सकता है। आइए समझते हैं कैसे। Roti Se Jude Vastu Niyam: रोटियां गिनकर बनाना क्यों गलत? वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटियां गिनकर बनाना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इससे घर में नेगेटिव ऊर्जा आती है और पैसों की तंगी हो सकती है। ज्योतिष के हिसाब से गेहूं…

Roti Se Jude Vastu Niyam: आजकल ज्यादातर लोग छोटे परिवारों में रहते हैं, जहां सदस्य कम होते हैं। इस चक्कर में अक्सर लोग रोटियां गिनकर बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में रोटियों को गिनकर बनाना गलत बताया गया है। ऐसा करना आपके लिए बड़ी परेशान खड़ी कर सकता है। आइए समझते हैं कैसे।

Roti Se Jude Vastu Niyam: रोटियां गिनकर बनाना क्यों गलत?

Roti Se Jude Vastu Niyam
Roti Se Jude Vastu Niyam (Source: Social Media)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटियां गिनकर बनाना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इससे घर में नेगेटिव ऊर्जा आती है और पैसों की तंगी हो सकती है। ज्योतिष के हिसाब से गेहूं का संबंध सूर्य देव से है। रोटियां गिनने को सूर्य देव का अनादर माना जाता है, जिससे घर की बरकत कम हो सकती है।

पहली और आखिरी रोटी का महत्व

पुराने समय से ही पहली रोटी गाय के लिए निकालने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है। इसी तरह, आखिरी रोटी कुत्ते को देनी चाहिए। यह घर की सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अच्छा माना जाता है।

Kitchen Vastu Tips: रोटी से जुड़े अन्य नियम

  • बासी आटा: बहुत से लोग गूंथा हुआ आटा फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन वास्तु में इसे गलत बताया गया है। बासी आटे से घर में नकारात्मकता आती है। हमेशा ताजे आटे की रोटियां ही बनानी चाहिए।
  • गर्म तवे पर पानी: रोटी बनाने के तुरंत बाद गर्म तवे पर पानी नहीं छिड़कना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में अचानक मुसीबतें या मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
  • चकले-बेलन की आवाज: रसोई घर का सबसे पवित्र हिस्सा होता है। रोटी बेलते समय चकले से तेज आवाज आना अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में झगड़े और तनाव बढ़ सकता है। अगर आपका चकला आवाज करता है, तो उसके नीचे एक कपड़ा रख लें या उसे चेंज कर लें।

यह भी पढ़ें-पुराना कलावा उतारते समय न करें ये गलतियां, जानें विसर्जन का सही धार्मिक नियम और तरीका

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।