सेप्टिक टैंक बना ‘मौत का कुआं’… शौचालय की टंकी में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, इलाके में पसरा मातम

Summary :

Bhagalpur Septic Tank Accident: बिहार के भागलपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां बुधवार सुबह, एक शौचालय के सेप्टिक टैक की सफाई करते समय संदिग्ध जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला यादव के घर पर हुआ। मजदुर सफाई करने के लिए शौचालय की टंकी में उतरे थे। वह जहरीली गैस की वजह से एक-एक करके बेहोश हो गए और उसजे बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई। Bhagalpur Septic Tank Accident: सेप्टिक टैक में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत एक अधिकारी…

Bhagalpur Septic Tank Accident: बिहार के भागलपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां बुधवार सुबह, एक शौचालय के सेप्टिक टैक की सफाई करते समय संदिग्ध जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला यादव के घर पर हुआ। मजदुर सफाई करने के लिए शौचालय की टंकी में उतरे थे। वह जहरीली गैस की वजह से एक-एक करके बेहोश हो गए और उसजे बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

Bhagalpur Septic Tank Accident: सेप्टिक टैक में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

Bhagalpur Septic Tank Accident
Bhagalpur Septic Tank Accident (Source: Social Media)

एक अधिकारी के अनुसार, टैंक की सेंटरिंग खोलने और सफाई करने के लिए मजदूर उसमें घुस गए थे, तभी वे जहरीली गैसो की चपेट में आ गए। एक के बाद एक, तीनों व्यक्ति टैंक के अंदर ही गिर पड़े। जब किसी व्यक्ति ने उन्हें देखा, तो उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई की।

उन्होंने दीवार का एक हिस्सा तोड़कर उन लोगों को बाहर निकाला और उन्हें नौगछिया उपमंडल अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतको की पहचान बम-बम मंडल, जननदन मंडल, श्रीलाल मंडल के रूप में हुई है। ये सभी कदवा पुलिस थाना क्षेत्र के लछमिनिया गांव के निवासी थे।

Three Labourers Died: 8:00 बजे टंकी में दाखिल हुए थे मजदूर

सूचना मिलते ही कदवा और नौगछिया की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कदवा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के अनुसार, मजदूर सुबह करीब 8:00 बजे टंकी में दाखिल हुए और कुछ समय बाद उन्होंने बातचीत बंद कर दी, जिससे बाहर खड़े लोगों में संदेह पैदा हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के अंदर पीड़ितों को बाहर निकाल लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Bhagalpur News Today: अस्पताल के बाहर ग्रामीणों की भीड़

एसएचओ ने कहा, “पोस्टमॉर्टम जांच पूरी हो चुकी है और शवों को उनके परिजनों को सौप दिया गया है।” इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश और दुख की लहर पैदा कर दी है, और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर जमा हो गए है। मृतकों के परिवार अपने प्रियजनों के अचानक निधन से गहरे सदमे में है। मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और घटना में सुरक्षा उपायों में हुई चूक और जवाबदेही का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: 2024 में हुए इमरान की हत्या मामले में पत्नी व उसके प्रेमी को उम्र कैद की सजा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।