Suraj Ka Asali Rang Kya Hai, जाने सूरज का असली रंग क्या है?

Summary :

Suraj Ka Asali Rang Kya Hai: इसरो ने चांद पर सफल मिशन के बाद अब Suraj की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भारत का “आदित्य एल-1” मिशन सूरज के रहस्यों को समझने की कोशिश कर रहा है। इस मौके पर चलिए हम एक बेहद रोचक सवाल का जवाब ढूंढते हैं – आखिर सूरज का असली रंग क्या है? बचपन से हम सूरज को पीला या नारंगी रंग का देखते आए हैं, लेकिन क्या सच में सूरज इन रंगों का है? आइए जानते हैं इसका वैज्ञानिक सच। जानें Suraj Ka Asali Rang Kya Hai? जब हम आसमान में Suraj को देखते…

Suraj Ka Asali Rang Kya Hai: इसरो ने चांद पर सफल मिशन के बाद अब Suraj की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भारत का “आदित्य एल-1” मिशन सूरज के रहस्यों को समझने की कोशिश कर रहा है। इस मौके पर चलिए हम एक बेहद रोचक सवाल का जवाब ढूंढते हैं – आखिर सूरज का असली रंग क्या है? बचपन से हम सूरज को पीला या नारंगी रंग का देखते आए हैं, लेकिन क्या सच में सूरज इन रंगों का है? आइए जानते हैं इसका वैज्ञानिक सच।

जानें Suraj Ka Asali Rang Kya Hai?

जब हम आसमान में Suraj को देखते हैं, तो वह कभी पीला लगता है और कभी नारंगी या लाल। खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय उसका रंग और भी गहरा हो जाता है। लेकिन असल में यह रंग सूरज का नहीं होता। यह बदलाव पृथ्वी के वायुमंडल की वजह से होता है। जब सूरज की रोशनी पृथ्वी के वातावरण से होकर हमारी आंखों तक पहुंचती है, तो वह बिखर जाती है।

इस प्रक्रिया को प्रकाश का प्रकीर्णन (Scattering of Light) कहते हैं। दिन में, जब Surajसिर के ऊपर होता है, तब उसकी रोशनी सीधे आती है और कम दूरी तय करती है। इस दौरान नीली रोशनी ज्यादा बिखर जाती है और पीला रंग प्रमुख होकर हमें दिखता है। वहीं, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूरज की रोशनी को वातावरण में ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। इस कारण नीली और हरी रोशनी ज्यादा बिखर जाती है और लाल-नारंगी रंग बचता है, जो हमें साफ दिखाई देता है।

असल में Suraj का रंग क्या है?

अगर हम Suraj को पृथ्वी के वायुमंडल से हटकर, यानी सीधे स्पेस से देखें, तो वह ना पीला दिखेगा, ना नारंगी और ना ही लाल। NASA और दूसरे वैज्ञानिक संगठनों ने जब सूरज की तस्वीरें अंतरिक्ष से लीं, तो पाया कि सूरज का रंग सफेद (White) है। Suraj की रोशनी में सात रंग होते हैं, जिन्हें हम इंद्रधनुष में देख सकते हैं। जब ये सभी रंग एक साथ मिलते हैं, तो वह सफेद प्रकाश बनाते हैं। इसका मतलब यह है कि सूरज असल में सफेद रंग का है।

धरती से Suraj सफेद क्यों नहीं दिखता?

अब सवाल उठता है कि अगर सूरज सफेद है, तो वह हमें सफेद क्यों नहीं दिखाई देता? इसका जवाब भी हमारी आंखों और वातावरण से जुड़ा है। Suraj की किरणें इतनी तेज और तीव्र होती हैं कि जब वे आंखों तक पहुंचती हैं, तो हमारी आंखों की फोटोरिसेप्टर कोशिकाएं (Photoreceptor Cells) उन्हें पूरी तरह पकड़ नहीं पातीं। इसके कारण हमारी आंखें उस सफेद प्रकाश को अलग-अलग रंगों में देखने लगती हैं। यही वजह है कि हमें वह पीला या नारंगी नजर आता है।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।