Vastu Tips for Medicines: घर की इन 3 जगहों पर भूलकर भी न रखें दवाइयां, बढ़ सकती है बीमारी! जानिए नियम

Summary :

वास्तु के अनुसार, घर में दवाइयों को गलत जगह पर रखने से बीमारियां कम होने की बजाय बढ़ सकती हैं। गलत जगह पर दवाइयां रखने से घर में नकारात्मकता फैलती है। इस लेख में उन तीन जगहों का उल्लेख किया गया है जहां दवाइयां नहीं रखनी चाहिए।

Vastu Tips for Medicines: वास्तु शास्त्र में जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए कई सारे नियम बताए गए हैं। इसके अनुसार, घर की हर एक वस्तु और हर एक दिशा का खास महत्व होता है। इसलिए, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कौन सी वस्तु को कहां रखा जाना चाहिए। दवाइयों को समय पर लेने के साथ-साथ ही उनको सही जगह पर रखना भी जरूरी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर में गलत जगह पर दवाइयां रखना बीमारी को कम करने की बजाय उसको उलटा बढ़ाने का काम भी कर सकती है। तो आइए, जानें घर की किन जगहों पर दवाइयां नहीं रखनी चाहिए।

कौन सी 3 जगहों पर न रखें दवाइयां? (Vastu Tips for Medicines)

Vastu Tips for Medicines
Vastu Tips for Medicines (AI Generated)

1. रसोइघर (किचन)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में दवाइयां रखना मना है क्योंकि रसोई आग और पोषण को दर्शाती है और दवाइयां बीमारियों को। इन्हें एक साथ रखने से पॉजिटिव एनर्जी का बैलेंस बिगड़ता है जिससे परिवार में बीमारियां बनी रहती हैं। वहीं, वैज्ञानिक तौर पर भी ऐसा करना गलत है। रसोई में चूल्हा जलने और खाना बनाने की वजह से गर्मी बहुत ज्यादा मौजूद होती है इसलिए रसोई में दवाइयां नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे दवाई के जो गुण होते हैं वो कम हो जाते हैं। इसलिए दवाई के डिब्बे को कभी भी किचन में ना रखें उसे बाहर साफ, सूखी और ठंडी जगह पर ही रखें।

2. बाथरूम

वास्तु में बाथरूम में दवाइयां रखना पूरी तरह से मना है। ऐसा करने से दवाओं के असर को कम होने लगता है और बीमारी के लंबे समय तक बनी रहती है। साइंस के लिहाज से भी बाथरूम में दवाइयां नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इसे नमी वाली जगह भी माना जाता है, जहां दवाइयां खराब हो सकती हैं। माना जाता है की बाथरूम में दवाइयां रखने से हमारी हेल्थ पर अच्छा असर नहीं पड़ता है और बीमारियां लंबे समय तक बनी रह सकती हैं।

3. सिर के पास

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय भी अपने सिर के पास दवाइयां नहीं रखनी चाहिए क्योंकि सिर के पास दवाई रखने से दिमाग पर नेगेटिव असर ज्यादा होता है। इससे शरीर में बीमारियां बढ़ती हैं। इसलिए दवाई को अपने से थोड़ा दूर हमेशा एक टेबल या एक सेफ ड्रावर में ही रखें।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।