Vastu Tips for Mopping: सही समय पर करें सफाई

ज्यादातर लोग अपनी सुविधा के हिसाब से कभी भी पोछा लगा देते हैं, लेकिन वास्तु में इसे सही नहीं माना गया है। पोछा लगाने का सबसे अच्छा समय सूरज निकलने से पहले का होता है। अगर सुबह जल्दी मुमकिन न हो, तो सूरज निकलने के तुरंत बाद सफाई कर लेनी चाहिए।
कब पोछा न लगाएं
वास्तु के नियमों के मुताबिक, दोपहर के समय या सूरज डूबने के बाद कभी पोछा नहीं लगाना चाहिए। यह समय देवी लक्ष्मी के आगमन का होता है। ऐसा माना जाता है कि इस समय सफाई करने से घर में झगड़े और तनाव बढ़ सकता है।
Vastu Tips for Mopping: मुख्य दरवाजे से शुरू करें सफाई

वास्तु के अनुसार, पोछा लगाने की शुरुआत हमेशा घर के मेन गेट से करनी चाहिए। उसके बाद ही दूसरे कमरों या कोनों की सफाई करें। साथ ही, पोछा घुमाते समय उसे क्लॉकवाइज में घुमाना चाहिए।
नमक के पानी का इस्तेमाल
पोछा लगाने वाले पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक या नींबू का रस जरूर डालें। माना जाता है कि नमक घर की कड़वाहट और बुरी ऊर्जा को खत्म कर देता है और परिवार के लोगों में प्यार भी बढ़ता है। साथ ही, इससे घर के कीटाणु तो मरते ही हैं।
यह भी पढ़ें-आपकी बर्बादी का कारण बनती हैं ये 10 आदतें! चाहते हैं बरकत? तो तुरंत हो जाएं सावधान


Download Android App
Download iOS App




