Meerut Students Bike Video: 1 बाइक और 6 छात्र, मेरठ में एक-दूसरे के कंधे पर बैठकर लहराई बाइक, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

मेरठ में स्कूल जाने के लिए छात्रों ने बाइक में ऐसा हुड़दंग काटा जि सको देखकर सब हैरान हो गए है। एक बाइक पर 7 छात्र सवार स्टंट करने का वीडियो सामने आया है।

मेरठ में स्कूल जाने के लिए छात्रों ने बाइक में ऐसा हुड़दंग काटा जिसको देखकर सब हैरान हो गए है। एक बाइक पर 6 छात्र सवार स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें छात्र बिना हेलमेट सड़क पर बाइक दौड़ा रहे थे। इस दौरान वे अपनी और सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालते नजर आए। सभी छात्र एक दूसरे के कंधे पर बैठे दिख रहे है जिनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कानून के उल्लंघन पर चर्चा तेज हो गई है।

एक बाइक पर 6 छात्र

यह वायरल वीडियो मेरठ के नेहरू रोड जिले के सरकारी बैंक के पीछे का बताया जा रहा एक बाइक पर 6 छात्रों के बैठने से बाइक का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। साथ ही इससे बाइक सवारों के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी हादसे का खतरा रहता है। यह वायरल वीडियो को देखते हुए सभी लोगों ने इन छात्रों पर कारवाई करने की मांग की है साथ ही यह वीडियो कितनी पुरानी और कहा कि है इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं कि गई है।

नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी

वीडियो में नजर आ रहे छात्रों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फुटेज में बाइक पर कुछ स्कूली बच्चे दिखाई दे रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Team Desk