पहलगाम में हुए 22 अप्रैल को आतंकी हमले से भारत समेत अन्य देशों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। इस बीच पहलगाम हमले से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो 53 सेकेंड की है, इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आतंकवादियों की गोलीबारी से लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। उस दौरान एक पर्यटक जमीन से 10 फिट ऊपर ज़िपलाइनिंग कर रहा होता है। नीचे मौत का तांडव चल रहा होता है। इतना ही नहीं जीप लाइन के ऑपरेटर गोलीबारी के दौरान “अल्लाहु अकबर” कहता नजर आ रहा है।
वीडियो में क्या दिखा
वायरल हुई वीडियो में जिपलाइन ऑपरेटर “अल्लाहु अकबर” कहता नजर आ रहा है। ऐसा कहते हुए ऑपरेटर उस आदमी को सवारी पर भेज देता है। सवारी शुरू होने के कुछ सेकेंड बाद ही बैसरन घाटी में मौजूद 100 से अधिक पर्यटकों के सामने मौत दिखती है। बता दें कि युवक जैसे-जैसे ऊपर आगे सावरी के लिए बढ़ता है, वैसे-वैसे नीचे मैदान में मौजूद प्रयटकों की चीख की आवाज के साथ जान बचाकर भागते हुए देखा, हालांकि इस मौत के तांडव में वह बच गया। उसने अपनी जान जैसे-तैसे भाग कर बचा ली।
ऋषि भट्ट ने बताई सच्चाई
मीडिया से बात करते हुए गुजरात निवासी ऋषि भट्ट ने कहा,”जब मैंने जिपलाइन ली तो एक व्यक्ति ने अल्लाहु अकबर कहा और अपना सिर बाएं और दाएं घुमाया और फिर उस दिशा से गोलीबारी शुरू हो गई।” भट्ट ने कहा, “मैं जिपलाइनिंग कर रहा था और जैसे ही मैंने जिपलाइन शुरू की, उधर से गोलीबारी शुरू हो गई, जब मेरी जिपलाइन चल रही थी तब 5 से 6 लोगों को गोली लगी और जिपलाइन यात्रा पूरी होने से 10 मिनट पहले मैं लगभग 10 फीट ऊपर से कूद गया और उसके बाद मैं अपने बच्चे और पत्नी के साथ वहां से भाग गया। तब तक मेरी पत्नी और बच्चे के सामने दो लोगों ने दंपति से उनका धर्म पूछा और उन्हें गोली मार दी।” अब इस मामले में उस ऑपरेटर से पूछताछ की जा रही है।
पाकिस्तान का हाल बेहाल
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में राक्षसों ने 25 से ज़्यादा बेगुनाह लोगों को उनका धर्म पूछकर गोली मार दी थी। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है। इस घिनौनी वारदात ने देश में कोहराम मचा दिया है। पाकिस्तान में पल रहे आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी, हालांकि भारत के डर से उसने इसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। पाकिस्तान डरा हुआ है और वहां बड़ी संख्या में सैनिकों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है।
हिंदुओं को पढ़ाया जा रहा कलमा, योगी के राज्य में ये क्या चल रहा, जानें यहां


Download Android App
Download iOS App




