उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। उन्होंने अब अपने रिश्ते को यानी प्रेम को शादी में बाँधने का फैसला लिया है। लगभग 45 साल के उम्र के अंतर के बाद भी, उनकी ये कहानी लोगों के बीच काफी चर्चा में हैं। खबर है कि रानी और रामसुगर की मुलाकात करीब 2 साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे वे अक्सर एक दूसरे से मिलने लगे और एक-दूसरे के करीब आ गए। अब, उन्होंने फैसला लिया है कि अब वे शादी करने जा रहे हैं। अभी उनकी सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बेटी के साथ वीडियो बनाने आती थीं रानी
बता दें कि यह मामला सामने आने के बाद रामसुगर ने बताया कि रानी राजपूत पिछले करीब दो सालों से उनके घर आती रहती थीं। उनकी बेटी राधा भी यूट्यूब के लिए वीडियो बनाती है, और रानी अक्सर उसके साथ वीडियो शूट करने के लिए आती थीं। इस दौरान, उनकी मुलाकातें बढ़ने लगीं और उनके बीच एक नजदीकी वाला रिश्ता बन गया। परिवार ने भी इस रिश्ते को लेकर बताया कि रामसुगर की पत्नी का निधन करीब सात साल पहले हो गया था; अब उन्होंने रानी के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है। परिवार वालों ने भी इस रिश्ते के बारे में जानकारी दी है। दोनों की उम्र में काफी अंतर होने की वजह से, उनके इस रिश्ते की चर्चा आसपास के इलाके में हो रही है।
ब्यूटी पार्लर में हुई सगाई, अब शादी का इंतजार
रामसुगर की बेटी राधा के अनुसार, रामसुगर और रानी राजपूत की सगाई लगभग एक हफ्ते पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में हुई थी। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जो अब काफी चर्चा में है और लोगों ने इनकी प्रेम कहानी को खूब प्यार दिया है। परिवारों के मुताबिक, अब शादी की तैयारियां चल रही हैं और शादी पारंपरिक और रीति-रिवाजों के साथ होगी। हालांकि, शादी कब होगी इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर रामसुगर और रानी की सगाई चर्चा में है और लोग उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




