Chhattisgarh Stone Man Syndrome Case: छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। जहां एक 14 साल की लड़की राजेश्वरी एक दुर्लभ बिमारी से जूझ रही है। यह बिमारी उसके बॉडी को धीरे-धीरे पत्थर जैसा बना रही है, जिससे उसका उठना-बैठना जैसे दैनिक कार्य भी बेहद कष्टदायक हो गया है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में सीएम साय से बच्ची का पूरा परिवार मदद की गुहार लगा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस पूरे मामले को विस्तार से।
Chhattisgarh Medical Case News: कौन है राजेश्वरी?

राजेश्वरी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ इलाके की रहने वाली है। राजेश्वरी आदिवासी परिवार से आती है। उसकी उम्र लगभग 13-14 साल की बताई जा रही है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट्स 2020 में उस लड़की की उम्र 9 साल बताया गया था। यह मामला पहली बार 2020 में चर्चा में आया था, जब एक वीडियो उसकी स्किन पर पत्थर जैसे फफोले और सख्त परतें दिखाई गई।
राजेश्वरी को गंभीर बिमारी, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला : लड़की का शरीर बनता जा रहा है पत्थर!
पीड़िता का नाम राजेश्वरी बताया जा रहा है, वह नारायणपुर, विजयवाडा छत्तीसगढ की रहने वाली है, वह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है!
CM @vishnudsai कृपया संज्ञान लें! pic.twitter.com/HUmNHyYypy— Vishal JyotiDev Agarwal 🇮🇳 (@JyotiDevSpeaks) December 19, 2025
बता दें कि हाल ही में दिसंबर 2025 में राजेश्वरी की वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ। वीडियो में राजेश्वरी अपने हाथ-पैर दिखाती दिख रही है। उसकी स्किन इतनी सख्त और खुरदरी हो गई है कि वह पेड़ की छाल या पत्थर जैसी लगती है। वीडियो में वह बैठी हुई नजर आ रही है। और उसके अंगों पर गहरी दरारें और स्केल्स (परतें) साफ दिख रही हैं, जो उसे चलने-फिरने में मुश्किल पैदा कर रही हैं.
इस मामले में उसके परिजनों ने बताया कि राजेश्वरी को यह दिक्क्त चार साल की उम्र से शुरू हुई, जब उसके शरीर पर छोटे-छोटे फफोले उभरने लगे। धीरे-धीरे यह फफोले उसके शरीर पर फ़ैल गई। अब वह ठीक से चल भी नहीं पाती है।
Ichthyosis Hystrix News: बिमारी का नाम और लक्षण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बिमारी एक रेयर स्किन से संबंधित डिसऑर्डर्स है। जिसे इचथियोसिस हिस्ट्रीक्स (Ichthyosis Hystrix) कहा जाता है. यह बिमारी एक गंभीर बिमारी का नाम है। इचथियोसिस का मतलब है ‘मछली जैसी त्वचा’ क्योंकि इसमें त्वचा सूखी स्केली और सख्त हो जती है। हिस्ट्रीक्स रूप में यह और भी दुर्लभ है, जहां स्किन पर पत्थर जैसे कठोर फफोले बनते हैं। दुनिया भर में सिर्फ 24 ऐसे मामले अब तक देखे गए हैं। जिसमें रिसर्च और इलाज मुश्किल है।
Chhattisgarh Stone Man Syndrome Case: इचथियोसिस हिस्ट्रिक्स (Ichthyosis Hystrix) के मुख्य लक्षण

1. बहुत मोटी और खुरदरी त्वचा – त्वचा पर अत्यधिक केराटिन जमा होने से त्वचा सख़्त हो जाती है।
2. कांटेदार/स्पाइकी स्केल्स– त्वचा पर कांटों या सींग जैसी उभरी हुई परतें दिखाई देती हैं।
3. जन्म से या बचपन में शुरुआत – लक्षण अक्सर जन्म के समय या शुरुआती बचपन में दिखने लगते हैं।
4. शरीर के सीमित हिस्सों में अधिक प्रभाव – हाथ-पैर, जोड़ों, गर्दन या धड़ पर ज्यादा दिखाई देता है।
5. खुजली और फटने की समस्या – त्वचा में खुजली, दरारें और कभी-कभी दर्द हो सकता है।























