Delhi Airport Incident: स्पाइसजेट के एक यात्री ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर बोर्डिंग कतार तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का आरोप लगाया है। यात्री अंकित दीवान ने दावा किया कि यह घटना उनकी सात वर्षीय बेटी के सामने घटी, जो उनके अनुसार, हमले को देखने के बाद गहरे सदमे में है। दीवान ने सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए सवाल उठाया कि यात्रा से लौटने के बाद उन्हें शिकायत दर्ज करने की अनुमति क्यों नहीं दी गई।
क्या न्याय पाने के लिए मुझे अपना पैसा भी कुर्बान करना पड़ेगा? क्या मेरे दिल्ली वापस आने तक अगले दो दिनों में सीसीटीवी फुटेज गायब हो जाएगी? वहीं दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि इस घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जानते है विस्तार से पूरा मामला क्या है।
Delhi Airport Incident

पुलिस ने कहा कि यह मामला सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया है। पीड़ित की ओर से इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त होते ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दीवान ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें एक पत्र लिखने के लिए मजबूर किया गया था जिसमें कहा गया था कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगे। आरोप लगाते हुए यात्री ने कहा कि या तो मुझे वह पत्र लिखना था, या अपनी फ्लाइट मिस करनी थी और 1.2 लाख रुपये की हॉलिडे बुकिंग को बर्बाद करना था।
Passenger Beaten At Airport
दीवान ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब वह अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उन्हें, उनकी पत्नी और उनके बच्चों को, जिनमें एक चार महीने छोटा बच्चा भी शामिल था जो एक स्ट्रोलर में था, एक सुरक्षा जांच लेन का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया जो आमतौर पर कर्मचारियों के लिए होती है जिससे टर्मिनल से उनका आवागमन आसान हो सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे कतार में थे, तो कुछ कर्मचारी उनसे आगे निकलने लगे। स्टाफ मेरे आगे लाइन तोड़कर आगे बढ़ रहा था। जब यात्री ने उन्हें टोका, तो कैप्टन वीरेंद्र ने पूछा कि क्या मैं अनपढ़ हूँ और क्या मैं उन साइन बोर्ड को नहीं पढ़ सकता जिन पर लिखा था कि यह प्रवेश द्वार स्टाफ के लिए है।
Delhi Airport News

यह बातचीत जल्द ही तीखी बहस औऱ मारपीट में बदल गई और यात्री को लहूलुहान कर दिया। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि वह इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करती है। जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से आधिकारिक कर्तव्यों से हटा दिया गया है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि घटना के समय वह व्यक्ति किसी अन्य एयरलाइन में यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था और आधिकारिक ड्यूटी पर नहीं था।



Download Android App
Download iOS App




