46200000 रुपए कैश, 19 करोड़ का सोना-चांदी… ‘डंकी रूट’ से अमेरिका भेजने वाले गैंग का भंडाफोड़, ED ने 13 ठिकानों पर मारे छापे

ED Raid Dunki Route

ED Raid Dunki Route: जालंधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 13 ठिकानों पर की गई छापेमारी के मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। यह छापेमारी कुख्यात ‘डंकी रूट’ के जरिए मैक्सिको होकर लोगों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसी ईडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Delhi Punjab Haryana Raids: 4.62 करोड़ रुपए, 313 Kg चांदी और 6 Kg गोल्ड बुलियन

ईडी की शुरुआती जांच में इस गैरकानूनी व्यापार से जुड़े कई ठोस सबूत और वित्तीय लेनदेन के प्रमाण सामने आए हैं। ईडी के अनुसार, दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से 4.62 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए, जबकि उसके पास से 313 किलोग्राम चांदी और 6 किलोग्राम गोल्ड बुलियन भी मिला है। बरामद की गई इस कीमती धातु की कुल कीमत करीब 19.13 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

ED Raid Dunki Route
Delhi Punjab Haryana Raids (Image- Social Media)

Delhi Haryana Raid New: मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के लिए लेते थे भारी रकम

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान अन्य सहयोगियों के साथ की गई चैट, लेनदेन और डंकी रूट में संलिप्तता से जुड़े कई अहम डिजिटल सबूत भी मिले हैं। जांच के दौरान हरियाणा में एक प्रमुख डंकी एजेंट के ठिकाने से मिले दस्तावेजों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह एजेंट उम्मीदवारों को मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के लिए उनसे भारी रकम वसूलता था और भुगतान सुनिश्चित करने हेतु उनकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में रखता था। संपत्ति के दस्तावेजों को वह एक तरह की जमानत के रूप में रखता था, ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न हो।

नेटवर्क का भंडाफोड़

ED Raid Dunki Route
ED Raid Dunki Route (Image- Social Media)

ईडी की ओर से जारी प्रेस नोट में आगे बताया गया कि अन्य स्थानों पर की गई तलाशी में भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क के विस्तार और धन प्रवाह की जानकारी मिलने की उम्मीद है। एजेंसी अब बरामद सामग्री का फॉरेंसिक विश्लेषण कर रही है ताकि मानव तस्करी के इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, हवाला फंडिंग और संपत्ति के गैरकानूनी लेनदेन की परतें खोली जा सकें।

यह भी पढ़ें: Road Accident में घायल की मदद करने वाले को मिलेगा सम्मान और 25,000 रूपये, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।