भैंस से टकराई हमसफर एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे यात्री, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

Bihar Train Accident Averted: बिहार के बगहा में बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। हमसफ़र एक्सप्रेस से अचानक भैंसा टकरा गया। लेकिन इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने किसी तरह सूझबूझ दिखाई और सैंकड़ों लोगों की जान बचाई गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Humsafar Express Hit Buffalo: करीब दो घंटे तक रूकी रही ट्रेन बता दें कि टक्कर के बाद लगभाग 2 घंटे तक ट्रेन रेलवे ट्रक पर खड़ी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन तेज स्पीड में थी, तभी अचानक जंगली भैंस रेलवे पटरी पर आई, जिससे चालक घबरा गया और जैसे-तैसे…

Bihar Train Accident Averted: बिहार के बगहा में बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। हमसफ़र एक्सप्रेस से अचानक भैंसा टकरा गया। लेकिन इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने किसी तरह सूझबूझ दिखाई और सैंकड़ों लोगों की जान बचाई गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Humsafar Express Hit Buffalo: करीब दो घंटे तक रूकी रही ट्रेन

बता दें कि टक्कर के बाद लगभाग 2 घंटे तक ट्रेन रेलवे ट्रक पर खड़ी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन तेज स्पीड में थी, तभी अचानक जंगली भैंस रेलवे पटरी पर आई, जिससे चालक घबरा गया और जैसे-तैसे स्थिति को संभालते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाया। इस कारण से ट्रेन डिरेल होने से बच गई। टक्कर के बाद ट्रेन में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में डर है। लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

Bihar Railway News: कुछ समय के लिए परिचालन बाधित रहा

Bihar Train Accident Averted
Bihar Train Accident Averted

रेलवे ट्रैक पर अक्सर जानवरों के आ जाने से इस रेलखंड पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। सुरक्षा कारणों से रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक की गहन जांच की और स्थिति सामान्य होने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। यह क्षेत्र वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है, जहां जंगली जानवरों का रेलवे ट्रैक पर आना आम बात है। वन क्षेत्र से सटे इस मार्ग पर पहले भी बाघ, मगरमच्छ और गैंडे समेत कई वन्य जीव ट्रेनों की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि ट्रैक के दोनों ओर ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई गई है, इसके बावजूद यह समस्या बनी हुई है।

Bihar Train Accident Averted: स्टेशन मास्टर ने घटना पर क्या कहा?

वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के स्टेशन मास्टर पी.एन. पाण्डेय के अनुसार, चालक की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं बगहा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही रेलवे टीम मौके पर पहुंची, ट्रैक को सुरक्षित रूप से खाली कराया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: PAK न्यूज़ चैनलों की हेडलाइन बना कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज का बयान, कांग्रेस-पाकिस्तान का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।