Prithviraj Statement In Pak Media: पूर्व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के एक विवादित बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है और इसका असर न सिर्फ भारत के माहौल पर पड़ा है, बल्कि पाकिस्तान के मीडिया में भी इसे बड़े स्तर पर प्रकाशित किया जा रहा है। चव्हाण ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के बारे में कहा कि भारत को पहले ही दिन पाकिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा था और भारतीय वायु सेना को पूरी तरह ग्राउंड किया गया था। उन्होंने दावा किया कि भारतीय विमानों को “मार गिराया गया” और अगर कोई विमान ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से उड़ान भरता, तो उसे पाकिस्तान द्वारा निशाना बनाया जाता।
Pak Media Headlines: BJP ने कांग्रेस नेता के बयान को बताया सेना अपमान और देशद्रोही

बता दें कि कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर सियासी विवाद तेज़ हो गया है। भाजपा नेताओं ने इसे सेना अपमान और देशद्रोही बयान करार देते हुए कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि “पाकिस्तान का गुणगान करना कांग्रेस के डीएनए में है” और राहुल गांधी पर भी आरोप लगाया कि पार्टी ने ऐसे बयानों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
गिरिराज सिंह ने पृथ्वीराज के बयान को बताया सेना का अपमान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि “कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कांग्रेस का नेता हो या अन्य कोई, भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान को अपमानित नहीं कर सकता” और इस प्रकार के बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के हित के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी देश की सेना के मनोबल को गिराने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा, भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस से मांग की है कि पार्टी की शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को सामने आकर “ऐसी टिप्पणियों के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए” और इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
Prithviraj Statement In Pak Media: पाक मीडिया में भारत की हार का जिक्र
इसी बीच पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर इस बयान को व्यापक रूप से बताया जा रहा है। कई पाकिस्तानी चैनलों ने चव्हाण के बयान को हेडलाइन के रूप में पेश किया और दावा किया कि भारत का एक वरिष्ठ नेता “भारत की हार” को स्वीकार कर रहा है, जिससे यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह बयान सीधे पाकिस्तान को लाभ पहुंचा रहा है।
Congress leader Prithviraj Statement: सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक यूजर ने क्या कुछ लिखा?
राहुल गांधी के सबसे भरोसेमंद सिपाही
पृथ्वीराज चव्हाण का बयान
आज पाकिस्तान के न्यूज़ चैनलों की हेडलाइन बना हुआ है।और हैरानी नहीं-
इसी बयान को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने कल कांग्रेस का “आधिकारिक स्टैंड” बताया थादेखिए, कांग्रेस–पाकिस्तान की खतरनाक सांठगांठ👇🏼 pic.twitter.com/C9ZtqOYf9e
— Shivam Tyagi (Modi Ka Parivar) (@ShivamSanghi12) December 18, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर ने पोस्ट में लिखा कि इस बयान को ‘कांग्रेस का आधिकारिक रुख बताया गया है” जो पाकिस्तान के खतरनाक एजेंडे के साथ तालमेल जैसा प्रतीत होता है। हालांकि, इस दावे की कांग्रेस की ओर से अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान बीजेपी के लिए चुनावी मुद्दा बन सकता है, विशेषकर राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के समर्थन को लेकर, जबकि विपक्ष इसे सत्ता पक्ष के दबाव में लोकतांत्रिक समीक्षा का हिस्सा बताने की कोशिश कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App






