Mehndi Design Year Ender 2025: शादी-व्याह हो या कोई त्योहार, हाथों पर मेहंदी के बिना महिलाओं के लिए यह अधूरा रहता है। कुछ महिलाएं बिना किसी खास मौकों के भी मेहंदी लगा कर रखना बेहद पसंद करती है। साल 2025 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। लेकिन यह साल फैशन और ट्रेंड की दुनिया काफी कुछ देकर जा रहा है। ऐसे में आज बात करेंगे, 2025 Best Mehndi Designs के बारे में।
Mehndi Design Year Ender 2025: इस साल की टॉप 5 मेहंदी डिजाइन्स
1. Classic Peacock Design Bridal Mehndi

इस बार वेडिंग सीजन में मोर वाली महंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में रही है। मोर डिजाइन से हथेली को भरी हुई और सुंदर दिखाती है। आप अपने हाथों में आगे या पीछे की तरफ इस डिजाइन को बनवा सकती हैं।
2. Haath Phool Style Back Hand Bridal Mehndi Design

यह डिज़ाइन कलाई से शुरू होकर एक चेन के रूप में उंगलियों तक जाती है, जो हाथ फूल ज्वेलरी जैसा लुक देती है। इससे हाथ काफी सुंदर दिखते हैं, इसीलिए यह Best Mehndi Designs 2025 की लिस्ट में शामिल है। अगर आप हाथों पर कोई हेवी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती हैं तो यह डिजाइन बनवा सकती हैं।
3. Butterfly Mehndi Designs for Kids

बच्चों की हथेली के लिए क्यूट बटरफ्लाई डिजाइन वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में रही यह डिज़ाइन बहुत आकर्षक होता है और बच्चे इसे देखकर खुश होते हैं। साथ ही यब बनाने में भी काफी सरल होता है।
4. Traditional Raja Rani Mehndi Design

राजा-रानी वाली मेहंदी डिज़ाइन मुख्य रूप से राजस्थानी विवाह मेहंदी का एक लोकप्रिय पैटर्न है, जो दूल्हा और दुल्हन को राजसी वेशभूषा में दर्शाता है। हर साल की तरह इस बार भी यह डिजाइन काफी ज्यादा चलन में रहा। इस डिजाइन में दुल्हन के एक हाथ पर राजा यानी दूल्हा और दूसरे पर रानी यानी की दुल्हन का चित्र बनाया जाता है।
5. Simple Full Hand Mehndi Design

इस डिज़ाइन में फूलों के सुंदर पैटर्न कलाई के चारों ओर घुमावदार तरीके से बनाए जाते हैं। यह हाथों को काफी ट्रेडिशनल और हेवी लुक देता है। यह दिखने में भी सिंपल और एलिगेंट लगता है। इस साल यह मेहंदी डिजाइन काफी पसंद की गई।


Download Android App
Download iOS App




