’19 दिसंबर को एक बड़ा राजनीतिक विस्फोट होगा…’, संजय राउत ने पृथ्वीराज चव्हाण के बयान का समर्थन करते हुए सरकार को घेरा

Summary :

Sanjay Raut News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के एक बयान ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले ही दिन भारत को हार का सामना करना पड़ा था। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ा विरोध जताया है। विवाद बढ़ने के बाद भी चव्हाण अपने बयान पर अडिग हैं और उन्होंने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। अब इस विवाद के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी बयान देकर सियासत को और गर्म कर…

Sanjay Raut News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के एक बयान ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले ही दिन भारत को हार का सामना करना पड़ा था। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ा विरोध जताया है। विवाद बढ़ने के बाद भी चव्हाण अपने बयान पर अडिग हैं और उन्होंने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।

अब इस विवाद के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी बयान देकर सियासत को और गर्म कर दिया। उन्होंने संकेतों में कहा कि 19 दिसंबर को एक बड़ा राजनीतिक ‘विस्फोट’ होगा, जिसका असर अमेरिका तक दिखेगा। राउत ने दावा किया कि इस घटनाक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में नहीं टिक पाएंगे।

बीजेपी विधायक चित्रा किशोर ने साधा निशाना

इस पूरे मामले पर बीजेपी विधायक चित्रा किशोर वाघ ने कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण पर निशाना साधते हुए कहा कि पृथ्वीराज बाबा ! क्या आपको पाक से सुपारी मिली है’?

Sanjay Raut News: ‘मैं माफी क्यों मांगू?’ चव्हाण का जवाब

पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पृथ्वीराज चव्हाण से उनके बयान पर माफी मांगने के सवाल पूछे गए, तो उन्होंने कहा,“मैं माफी क्यों मांगूं? संविधान मुझे सवाल पूछने का पूरा अधिकार देता है।”उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने बयान पर कायम हैं और किसी भी दबाव में आकर माफी नहीं मांगेंगे।

Sanjay Raut News ( credit S-M)
Sanjay Raut News ( credit S-M)

Minister Prithviraj Chavan: ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल

चव्हाण ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को पहले ही दिन नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन में भारतीय विमानों को गिराया गया। उनके इस बयान को लेकर सुरक्षा और सैन्य मामलों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Congress News Today: भारतीय वायुसेना को लेकर चौंकाने वाला दावा

कांग्रेस नेता ने भारतीय वायुसेना की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान वायुसेना पूरी तरह सक्रिय नहीं थी और एक भी लड़ाकू विमान ने उड़ान नहीं भरी। उनका कहना था कि यदि ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा जैसे एयरबेस से विमान उड़ते, तो पाकिस्तान उन्हें गिरा सकता था। यह बयान काफी विवादास्पद माना जा रहा है।

Sanjay Raut News ( credit S-M)
Sanjay Raut News ( credit S-M)

भविष्य के युद्धों पर चव्हाण की राय

पृथ्वीराज चव्हाण ने भविष्य के युद्धों को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युद्ध जमीन पर नहीं, बल्कि हवा और मिसाइलों के जरिए लड़े जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब युद्ध का तरीका बदल रहा है, तो क्या देश को 12 लाख सैनिकों की बड़ी सेना बनाए रखने की जरूरत है, या फिर सैनिकों की भूमिका पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए।

Sanjay Raut News ( credit S-M)
Sanjay Raut News ( credit S-M)

बीजेपी का तीखा हमला

बीजेपी ने चव्हाण के बयान को भारतीय सशस्त्र बलों का अपमान बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि “कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती आई है। सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बन चुका है।” बीजेपी का कहना है कि ऐसे बयान देश की सुरक्षा और सैनिकों के मनोबल को नुकसान पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर में हार…’ पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर सियासत गर्म, माफी मांगने से किया इंकार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।