Prithviraj Chavan On OP Sindoor: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत की हार हो गई थी। उनके बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। हालांकि, उन्होंने आज स्पष्ट कर दिया कि वे अपने बयान पर कायम हैं और माफी नहीं मांगेंगे। सवालों पर चव्हाण ने तर्क दिया कि संविधान उन्हें सवाल पूछने का अधिकार देता है।
Prithviraj Chavan News: ‘मैं माफी क्यों मांगू?’- पृथ्वीराज चव्हाण
पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुरू हुआ यह विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है। जब उनसे माफी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि ‘मैं माफी क्यों मांगू? इसका तो सवाल ही नहीं उठता। संविधान मुझे सवाल पूछने का अधिकार देता है।’ बता दें कि बीते दिन चव्हाण ने दावा किया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले ही दिन भारत को हार झेलनी पड़ी थी और संघर्ष के दौरान भारतीय विमानों को मार गिराया गया था।
#WATCH | पुणे, महाराष्ट्र: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने बयान पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, “…मैं माफी क्यों मांगूंगा? यह सवाल ही नहीं उठता। संविधान मुझे सवाल पूछने का अधिकार देता है…” pic.twitter.com/5HXJUSWiUv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2025
Prithviraj Chavan Statement: भारतीय वायुसेना पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने न केवल ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए, बल्कि भारतीय वायुसेना की स्थिति पर भी हैरान करने वाले दावे किए। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन के दौरान ‘वायुसेना पूरी तरह से ग्राउंडेड थी और एक भी विमान ने उड़ान नहीं भरी।’ उनका कहना था कि अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से कोई विमान उड़ान भरता, तो पाकिस्तान द्वारा उसे मार गिराए जाने की प्रबल संभावना थी।
इसके साथ ही चव्हाण ने भविष्य के युद्धों का हवाला देते हुए कहा कि अब युद्ध जमीन के बजाय हवा और मिसाइलों से लड़े जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या हमें वाकई 12 लाख सैनिकों की सेना बनाए रखने की जरूरत है, या हम उनसे कोई और काम करवा सकते हैं?’
‘सेना का अपमान, कांग्रेस की पहचान’- शहजाद पूनावाला

भाजपा ने पृथवीराज के इस बयान को लेकर कहा कि ये भारतीय सशस्त्र बलों का अपमान है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ‘कांग्रेस भारतीय सशस्त्र बलों से नफरत करती है।’ सेना का अपमान, कांग्रेस की पहचान।’
यह भी पढ़ें: Breaking: दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी


Download Android App
Download iOS App



