Ludhiana Jail Violence: पंजाब के लुधियाना में स्थित सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बता दें कि जेल के अंदर कुछ अधिकारी तभी दो गुटों में झड़प शुरू हो गई और एक गुट से 10 वहीं दूसरे गुट से 7 कैदियों की आपस में लड़ाई हो गई और जेल के दिवारों के पास रखी ईंट पत्थरों से हमला कर दिया।
हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि जेल प्रशासन और पुलिस ने काबू पाने की कोशिश की तो कैदियों ने उनपर भी हमला कर दिया और जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू के सिर पर ईंट मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। जेल में हिंसक झड़प के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
Ludhiana Jail Violence

सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी और यह हिंसक झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस झड़प में लगभग 200 कैदियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, कई अधिकारी भाग कर जान बचाने में सफल हुए तो वहीं जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू गंभीर रुप से घायल हो गए है औऱ उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जेल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था और लगभग 20 मिनट तक सायरन बजने की आवाज भी सुनाई दी गई।
Ludhiana Jail News

लुधियाना में स्थित सेंट्रल जेल में हालात बिगड़ने के बाद जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी जेल पहुंचे और हालात की जानकारी ली। साथ ही सभी जेल अधिकारियों से रिपोर्ट भी तलब की है। जेल परिसर को छावनी में बदल दिया गया है और सील कर दिया गया है। जेल में भारी पुलिस बल और एम्बुलेंस की भी तैनाती की गई है औऱ हर हालात पर नजर रखी जा रही है जिससे की दुबारा ऐसी घटना घटित नहीं हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस झड़प के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।























