Christmas Party में चाहिए ‘Diva’ लुक? ट्राई करें ये 5 Cool Nail Art Designs

Summary :

Christmas Nail Art Ideas: दिसंबर का सर्द महीना और क्रिसमस का त्योहार, इसका इंतजार हर किसी को होता है। क्रिसमस मतलब फ्रूट केक, सैंटा क्लॉज, क्रिसमस ट्री, पार्टी और ढेर सारी मस्ती। इस बार अगर आप भी क्रिसमस पार्टी पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो आपने आउटफिट्स जरूर फाइनल कर लिए होंगे। लेकिन नेल्स का क्या? क्रिसमस के मौके पर अगर आप अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो नेल आर्ट एक बेहतरीन तरीका है। यहां कुछ बेहतरीन Easy Christmas Nail Art Ideas दिए गए हैं जिन्हें आप इस साल ट्राई कर सकती हैं। Christmas Nail Art Ideas: क्रिसमस के लिए…

Christmas Nail Art Ideas: दिसंबर का सर्द महीना और क्रिसमस का त्योहार, इसका इंतजार हर किसी को होता है। क्रिसमस मतलब फ्रूट केक, सैंटा क्लॉज, क्रिसमस ट्री, पार्टी और ढेर सारी मस्ती। इस बार अगर आप भी क्रिसमस पार्टी पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो आपने आउटफिट्स जरूर फाइनल कर लिए होंगे।
लेकिन नेल्स का क्या? क्रिसमस के मौके पर अगर आप अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो नेल आर्ट एक बेहतरीन तरीका है। यहां कुछ बेहतरीन Easy Christmas Nail Art Ideas दिए गए हैं जिन्हें आप इस साल ट्राई कर सकती हैं।

Christmas Nail Art Ideas: क्रिसमस के लिए टॉप 5 नेल आर्ट डिज़ाइन

1. क्लासिक रेड एंड व्हाइट नेल आर्ट (Classic Red & White Nail Art)

Christmas Nail Art Ideas
Christmas Nail Art Ideas Photo: Social Media)

क्रिसमस की बात हो और लाल रंग न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आप अपने नाखूनों पर ब्राइट रेड पेंट लगा सकती हैं और उन पर सफेद रंग से छोटे-छोटे Snowflakes या Candy Cane बना सकती हैं। यह डिज़ाइन सदाबहार है और हर आउटफिट पर जचता है।

2. बो डिजाइन नेल आर्ट (Christmas Bow and Gifts Nail Art)

Christmas Bow and Gifts Nail Art
Christmas Bow and Gifts Nail Art (Photo: Social Media)

क्रिसमस में थोड़ी चमक तो बनती है। आप रेड या मरून नेल पेंट का इस्तेमाल करके अपने नाखूनों को फेस्टिव लुक दे सकती हैं। यह आपके वेस्टर्न आउटफिट पर काफी सूट भी करेगा।

3. रेड ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन (Red Glitter Nail Art Design)

Christmas Nail Art Ideas
Christmas Nail Art Ideas (Photo: Social Media)

अगर आप कुछ क्यूट और फंकी ट्राई करना चाहती हैं रेड ग्लिटर नेल आर्ट करवाएं। यह आपके रेड आउटफिट के साथ मैच करेगा। क्रिसमस के हिसाब से ये डिजाइन एकदम परफेक्ट है।

4. क्रिसमस ट्री नेल आर्ट (Christmas Tree Nail Art)

Christmas Nail Art Ideas
Christmas Nail Art Ideas (Photo: Social Media)

क्रिसमस के लिए ग्रीन कलर के नेल पेंट की मदद से आप एक नाखून पर छोटा सा क्रिसमस ट्री बना सकती हैं। इसे सजाने के लिए छोटे-छोटे रंगीन डॉट्स लगाएं। ऊपर एक छोटा सा स्टार भी बना सकती हैं।

5. मैट रेड ग्लिटर नेल आर्ट (Matte Red Glitter Nail Art)

Christmas Nail Art Design Ideas
Christmas Nail Art Design Ideas (Photo: Social Media)
आप चाहें तो हाथों में मैट रेड नेल आर्ट भी करवा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट में आपके हाथ सिंपल लेकिन बहुत ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। यह आपको काफी क्लासी और रॉयल लुक देंगे।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।