4 Magical Curly Hairstyles जो दुल्हन को देंगे Grand Wedding Look ! हर फंक्शन के लिए Must-Try

Summary :

Curly Hair Wedding Styles: शादी का दिन हर लड़की के लिए काफी खास होता है। इस दिन हर दुल्हन बिल्कुल परफेक्ट दिखना चाहती है। वेडिंग लहंगा, ब्राइडल मेकअप से लेकर सुंदर हेयरस्टाइल, दुल्हन के लिए  एक-एक चीज काफी मायने लगती हैं। शादी-व्याह जैसे मौकों पर ज्यादार कर्ली हेयरस्टाइल्स ही अच्छे दिखते हैं। क्योंकि घुंघराले बालों में वॉल्यूम ज्यादा दिखता है, जो इसे वेडिंग हेयर स्टाइल के लिए एकदम परफेक्ट बनाते हैं। हालांकि, कर्ली बालों को मैनेज करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन एक शानदार हेयर स्टाइल आपके पूरे लुक पर चार चांद लगा सकते हैं।  यहां पर 4…

Curly Hair Wedding Styles: शादी का दिन हर लड़की के लिए काफी खास होता है। इस दिन हर दुल्हन बिल्कुल परफेक्ट दिखना चाहती है। वेडिंग लहंगा, ब्राइडल मेकअप से लेकर सुंदर हेयरस्टाइल, दुल्हन के लिए  एक-एक चीज काफी मायने लगती हैं। शादी-व्याह जैसे मौकों पर ज्यादार कर्ली हेयरस्टाइल्स ही अच्छे दिखते हैं।
क्योंकि घुंघराले बालों में वॉल्यूम ज्यादा दिखता है, जो इसे वेडिंग हेयर स्टाइल के लिए एकदम परफेक्ट बनाते हैं। हालांकि, कर्ली बालों को मैनेज करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन एक शानदार हेयर स्टाइल आपके पूरे लुक पर चार चांद लगा सकते हैं।  यहां पर 4 तरह के सुंदर कर्ली हेयर स्टाइल्स बताए गए हैं जिन्हें आप वेडिंग, मेहंदी या इंगेजमेंट के लिए ट्राई कर सकती हैं।

Curly Hair Wedding Styles: दुल्हन के लिए 4 शानदार कर्ली हेयर स्टाइल्स

1. ब्राइडल मेसी बन (Bridal Messy Bun)

Curly Hair Wedding Styles
Curly Hair Wedding Styles (Photo: Social Media)
ब्राइडल लहंगे पर मेसी बन काफी प्यारा लगता है। इसमें बालों को बीच से या साइड से पार्टिंग करके एक मेसी बनाया जाता है। आगे की साइड से कुछ कर्ली स्ट्रैंड्स निकाले जाते हैं जो आपको एक सॉफ्ट लुक देते हैं। इसे कम्पलीट करने के लिए इसे फूलों, गजरे, या छोटे हेयर एक्सेसरीज़ से सजा सकते हैं।

2. हाफ अप, हाफ डाउन (Half Up, Half Down)

Curly Hairstyle for Girls
Curly Hairstyle for Girls (Photo: Social Media)
यह स्टाइल उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है जो अपने खूबसूरत कर्ल्स को फ्लॉन्ट चाहती हैं। यह मेहंदी, एंगेजमेंट और रिसेप्शन जैसे प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग फंक्शन्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसे भी आप छोटे हेयर एक्सेसरीज़ से सजा सकती हैं।

3. साइड स्वेप्ट ओपन कर्ल्स (Side Swept Open Curls)

Curly Hairstyles for Engagement
Curly Hairstyles for Engagement (Photo: Social Media)
अगर आप खुले बालों का ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो साइड स्वेप्ट कर्ल्स एक शानदार ऑप्शन है। यह स्टाइल रिसेप्शन या इंगेजमेंट के लिए काफी शानदार होगा। इसमें बालों को एक तरफ से पार्टिंग करके सारे बालों को एक तरफ के कंधे पर छोड़ दिए जाते हैं। दूसरे साइड के बालों को ट्विस्ट करके और उसपर क्यूट हेयर एक्सेसरीज़ सजाकर आपको एक परफेक्ट ब्राइडल लुक मिलेगा।

4. ब्राइडल फ्रेंच ब्रेड बन (Bridal French Braid Bun)

Curly Hair Wedding Styles
Curly Hair Wedding Styles (Photo: Social Media)
वेडिंग लुक को अपग्रेड करने के लिए फ्रेंच ब्रेड बन एक सबसे खूबसूरत ऑप्शन है। यह आपको एक क्लासी और रॉयल लुक देगा। ब्रेड के किनारों पर छोटे-छोटे फूल लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।