Metal Bangles for Daily Use: गहनों का शौक किस महिला को नहीं होता है। चाहे गोल्ड हो या सिल्वर, महिलाएं जूलरी की काफी शौकीन होती हैं। आजकल मेटल और कांच के कंगन का ट्रेंड एक बार फिर से बढ़ गया है। ऐसे में सर्दियों के लिए स्टाइलिश बैंगल धूंढ रही हैं तो एक बार यहां दिए गए 6 ऑप्शन्स पर नजर डालें।
Metal Bangles for Daily Use: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये 6 कंगन Designs
1. Silver Oxidised Bangles

आजकल लोग ऑक्सीडाइज्ड चांदी की ज्वेलरी पहनना काफी पसंद करते हैं। यह काफी ट्रेंड में भी है। इन कंगनों में एक ग्रे-सा फिनिश होता है, जो उन्हें एक एंटीक लुक देता है। ये वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों लुक्स के साथ बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
2. Temple Design Gold Bangles

अगर आप डेली वियर के हिसाब से कंगन बनवाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इन टेम्पल स्टाइल कंगन के डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। एथनिक वियर जैसे सूट और साड़ियों के साथ इस तरह के कंगन काफी खूबसूरत और रॉयल लुक देते हैं। इसका टेम्पल डिज़ाइन इसको यूनिक लुक देता है।
3. Name Engraved Personalised Bangles

आजकल लोग अपने कंगन पर अपना या अपने पार्टनर के नाम का खास कंगन बनवाते हैं। यह ट्रेंडी होने के साथ ही आपके लुक पर चार चांद लगा देता है। ऐसे कंगन आजकल गिफ्ट देने के लिए बहुत ट्रेंड में हैं। लाइटवेट होने के कारण यह डेली वियर के लिए भी काफी सूटेबल रहते हैं।
4. Floral Design Gold Bangles

डेली वियर में रॉयलटी चाहिए तो इस ऑप्शन को देखें। फूलों की डिजाइन वाले गोल्ड बैंगल्स बहु के लिए एक बहुत ही प्यारा और सिंपल ऑप्शन है। इन पर की गई महीन कारीगरी इन्हें काफी रॉयल लुक देती है।
5. Glass Bangles

कांच के कंगन हमेशा से ही बहुत पसंद किए जाते हैं। यह दिखने में काफी सुंदर होते हैं और सस्ते भी होते हैं। यह आपके एथनिक लुक को कंप्लीट करने के साथ ही डेली वियर के हिसाब से यह आपको एकदम ट्रेडिशनल लुक देगा।
6. Traditional Gold Bangles

गोल्ड के कंगन काफी बेसिक और ट्रेडिशनल होते हैं। इनमें डिज़ाइन्स तो बहुत आती हैं लेकिन फिर भी ये आजकल के ट्रेंड के हिसाब से नहीं होते हैं। इन्हें पुराने ज़माने में बहुत पहना जाता था। पहले के समय में इसे बड़े घर के होने की निसानी माना जाता था।


Download Android App
Download iOS App




