Silver Bangles for Women: आजकल सिल्वर जूलरी का काफी ट्रेंंड है। ये दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। गुलाबी ठंड के साथ शादी का सीजन भी चल रहा है। आपको भी किसी न किसी फंक्शन में जरूर जाना होगा। इसके लिए आप खूबसूरत सिल्वर कंगन खरीद सकते हैं। यहां पर हम आपको कुछ खास Modern Silver Bangles Designs दिखाएंगे, जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश बनाएंगे। ये एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट्स के साथ मैच करेंगे।
Silver Bangles for Women: ट्रेंड में हैं ये 5 सिल्वर कंगन के डिजाइन
1. Silver Oxidized Bangles

आजकल लोग ऑक्सीडाइज्ड चांदी की ज्वेलरी पहनना काफी पसंद करते हैं। यह काफी ट्रेंड में भी है। इन कंगनों में एक ग्रे-सा फिनिश होता है, जो उन्हें एक एंटीक लुक देता है। ये वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों लुक्स के साथ बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
2. Meenakari Silver Bangles

अगर आप रंगों की शौकीन हैं, तो चांदी के मीना कारी वाले कंगन आपके लिए परफेक्ट हैं। इनमें रंग-बिरंगे डिजाइनों के साथ ट्रेडिशनल आर्ट का समावेश होता है, जो इन्हें और भी यूनिक लुक देता है।
3. Stone Studded Silver Bangles

चांदी के कंगनों में अगर कलरफुल स्टोन्स को लगा दिया जाए, तो उनकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। रेड, ग्रीन या ब्लू स्टोन वाले कंगन शादी के फंक्शन्स के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं।
4. Temple Intricate Silver Bangles

यह ट्रेडिशनल स्टाइल के कंगन होते हैं, जिनमें देवी-देवताओं की आकृतियां बनी होती है। ये कंगन आपके लुक को और भी परफेक्ट बना देते है। यह ट्रेडिशनल आउटफिट्स जैसे साड़ी या लहंगे के साथ बहुत शानदार लगते हैं।
5. Bell Design Silver Bangles

छोटे-छोटे घुंघरुओं से सजे हुए चांदी के कंगन ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ एक प्यारी सी झंकार भी देते हैं। ये कंगन नृत्य के शौकीनों या ट्रेडिशनल लुक चाहने वालों के लिए बेहद सुंदर विकल्प हैं। इसे पहनने से आपके एथनिक लुक पर चार चांद लग जाएंगे ।


Download Android App
Download iOS App




