इस शादी सीजन इन 5 शानदार Bridal Mehndi Designs के साथ बढ़ाएं अपने पैरों की शोभा

Summary :

Bridal Mehndi Designs for Legs: सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे और फुटवियर से लेकर ब्राइडल महंदी तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं लेकिन महंदी का फंक्शन हर दुल्हन के लिए खास होता है। आखिर, दुल्हन के हाथों और पैरों पर रची महंदी में ही तो दुल्हे का प्यार दिखता है। शादी में दुल्हन के मांगटीका से लेकर पैरों की पायल और महंदी तक, सब कुछ…

Bridal Mehndi Designs for Legs: सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे और फुटवियर से लेकर ब्राइडल महंदी तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं लेकिन महंदी का फंक्शन हर दुल्हन के लिए खास होता है। आखिर, दुल्हन के हाथों और पैरों पर रची महंदी में ही तो दुल्हे का प्यार दिखता है।
शादी में दुल्हन के मांगटीका से लेकर पैरों की पायल और महंदी तक, सब कुछ नोटिस किया जाता है। ऐसे में आपने भी महंगी पायल और फुटवियर खरीद लिए होंगे। लेकिन, महंदी का क्या? पैरों पर लगी महंदी उनकी शोभा को और भी बढ़ा देती है। जितनी सुंदर महंदी की डिजाइन होगी, उतने ही सुंदर आपके पैर दिखेंगे। ऐसे में आज हम आपके पैरों के लिए 5 Beautiful Bridal Mehndi Designsलेकर आएं हैं, जो आप लगवा सकती हैं।

Bridal Mehndi Designs for Legs: दुल्हन के पैरों के लिए 5 खूबसूरत ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन्स

1. Mandala Mehndi Design

Bridal Mehndi Designs for Legs
Bridal Mehndi Designs for Legs (Photo: Social Media)
आजकल मंडला मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। यह देखने में बेहद सुंदर लगती है। इसमें पैरों के ऊपरी हिस्से पर गोल पैटर्न बनाकर उसे छोटे-छोटे फूलों या बिंदियों से सजाया जा सकता है।

2. Rajasthani Bridal Mehndi Design

Bridal Mehndi Designs for Legs
Bridal Mehndi Designs for Legs (Photo: Social Media)

पैरों पर यह डिजाइन काफी खूबसूरत लगती हैं। इसमे पैर भरे हुए दिखते हैं। इसमें छोटे-बड़े फूलों और बेलों को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे पैरों पर एक खूबसूरत पैटर्न उभरकर आता है। खासकर दुल्हनों के लिए यह डिजाइन परफेक्ट रहता है।

3. Jaal Mehndi Design

Bridal Mehndi Designs for Legs
Bridal Mehndi Designs for Legs (Photo: Social Media)
पैरों में जाल वाली मेहंदी काफी पसंद की जाती है। जाल वाली महंदी दुल्हन के पैरों की रौनक बढ़ा देती है। इसकी खूबसूरत डिजाइन पैरों पर उभरकर आते हैं। अपनी शादी पर आप यह डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

4. Minimal Mehndi Design

Minimal Mehndi Design
Bridal Mehndi Designs for Legs (Photo: Social Media)
आजकल की महिलाओं को ज्यादा हेवी डिजाइन नहीं पसंद होती, ऐसे मेंआप इस तरह के मिनिमल मेहंदी डिजाइन से अपने पैरों को सजा सकती हैं। ये मॉडर्न और सटल दोनों हैं। इसमें छोटे पैटर्न के फूल-पत्ति बनाए जाते हैं, जो दिखने में प्यारे लगते हैं।

5. Full Leg Bridal Mehndi Design

Bridal Mehndi Designs for Legs
Bridal Mehndi Designs for Legs (Photo: Social Media)
ऐसी मेहंदी आजकल ट्रेंड में है क्योंकि ये दुल्हन को ग्लैमरस और कंप्लीट लुक देती है। ये उन दुल्हनों के लिए बेस्ट जिन्हें हेवी डिज़ाइन पसंद है। यह काफी सुंदर लगती है और रचने के बाद पैरों को और भी ज्यादा आकर्षक बना देती है। यह डिजाइन आपको नई दुल्हन वाली फील देगी।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।