Bangle Mehndi Design: इस समय सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे से लेकर हाथों पर ब्राइडल महंदी तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं लेकिन महंदी का फंक्शन हर दुल्हन के लिए खास होता है। आखिर, दुल्हन के हाथों पर रची महंदी में ही तो दुल्हे का प्यार दिखता है।
आजकल बैंगल मेहंदी डिज़ाइंस काफी ट्रेंड में हैं। यह Beautiful Bangle Mehndi Design दुल्हन के ओवरऑल लुक में चार चांद लगा सकती है। यहां पर 5 खूबसूरत बैंगल मेहंदी डिज़ाइन्स बताए गई हैं, जो आपके ब्राइडल लुक के साथ परफेक्ट मैच करेंगी।
Bangle Mehndi Design: दुल्हन के लिए 5 ट्रेंडी Bangle Style Mehndi Designs
1. मल्टी-लेयर बैंगल डिज़ाइन (Multi-Layer Bangle Design)

मल्टी-लेयर बैंगल्स डिज़ाइन महंदी में कलाई पर चूड़ियों की तरह गोल रेखाएं बनाई जाती हैं। फिर फूल और पत्तियों के बारीक पैटर्न से इसे सजाया जाता है। यह काफी यूनिक और सुंदर लगती है। शादी के लिए आप यह डिडाइन चुन सकती हैं।
2. फ्लोरल इंडियन स्टाइल (Floral Indian Style Mehndi)

इस डिज़ाइन में फूलों के सुंदर पैटर्न कलाई के चारों ओर घुमावदार तरीके से बनाए जाते हैं। यह हाथों को काफी ट्रेडिशनल और हेवी लुक देता है। यह दिखने में भी सिंपल और एलिगेंट लगता है।
3. अरबी बैंगल्स डिज़ाइन (Arabic Bangle Design Mehndi)

यह डिज़ाइन बोल्ड आउटलाइन और पत्तीदार पैटर्न के लिए जानी जाती है। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ अलग हटकर दिखना चाहती हैं तो यह महंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह आपको मॉडर्न और क्लासी देगी।
4. हाथ फूल स्टाइल बैंगल्स (Haath Phool Style Bangles)

यह उन लोगों के लिए जो सिंपल दिखना पसंद करते हैं। यह डिज़ाइन कलाई से शुरू होकर एक चेन के रूप में उंगलियों तक जाती है, जो हाथ फूल ज्वेलरी जैसा लुक देती है। इससे हाथ काफी सुंदर दिखते हैं। अगर आप हाथों पर कोई हेवी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती हैं तो यह डिजाइन बनवा सकती हैं।
5. जाली पैटर्न बैंगल्स (Jaali Pattern Bangles)

इस डिजाइन में कलाई पर बारीक और जाली का काम किया जाता है और उसे कंगन जैसा लुक दिया जाता है। यह शादी, एंगेजमेंट या रिसेप्शन पर लगाने के लिए बेस्ट डिजाइन है।


Download Android App
Download iOS App




