Breathing Problem in Winter: सर्दियों में सांस की समस्या आम हो जाती है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो सांस की बीमारियों से जूझ रहे हैं। इस मौसम में दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली हो जाती है, जिससे परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। एयर पॉल्यूशन और ठंडी हवा अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद मुश्किलें पैदा कर देती है। हवा में मौजूद धूल, धुआं और प्रदूषण के कण सांस लेने में दिक्कत पैदा करते हैं। ठंडी हवा से फेफड़ों की नलियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे सांस फूलने, खांसी और बलगम बनने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं, किन 5 उपायों को करके आप अस्थमा से बच सकते हैं।
Breathing Problem in Winter: सांस की समस्या से निजात दिलाएंगे ये घरेलु उपाय
1. फल और सब्जियों का सेवन करें

ताजगी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके सेवन से सर्दी और कफ जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है। अपनी डाइट में विटामिन सी को जरूर शामिल करें। यह इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है और सर्दी और कफ जैसी बीमारियों से बचाता है।
2. ठंडे पानी से बचाव

ठंडे पानी से बचाव करना सर्दी और कफ से राहत दिलाने में मदद करता है। यह एक आसान तरीका है, जो आपको सर्दी के मौसम में स्वस्थ रखता है।
3. घर पर ही एक्सरसाइज करें

अस्थमा और अन्य सांस से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को ध्यानपूर्वक एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में खासतौर पर ठंडे दिनों में बाहरी एक्सरसाइज से बचना चाहिए। जितना हो सके ठंड में निकलने से बचें। नियमित व्यायाम करना आपके हृदय स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सही व्यायाम से हृदय की क्षमता में सुधार हो सकता है और सांस लेने में भी आराम होता है।
4. गर्म कपड़े जरूर पहनें

सांस की समस्या से बचने के लिए सर्दियों में गर्म कपड़े पहनना बहुत जरूरी है। गर्म कपड़े पहनना और मास्क, स्कार्फ या मफलर का उपयोग करना सर्दियों में सांस की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। सर्दियों में सांस की समस्या से बचाव के लिए बताए गए तरीकों को ज़रूर अपनाएं।
5. सांस की समस्या से बचाव

सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन सांस संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है, जैसे कि अस्थमा और क्रोनिक ब्रोंकाइटिस। इसलिए स्मोकिंग से दूर रहना चाहिए। इसी के साथ धूम्रपान करने वालों के आसपास भी न रहें।
Also Read: Immunity and Weight Loss के लिए रामबाण है Gond Katira, जानें इसके 4 अनोखे फायदे














