इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सेक्टर में नवा रायपुर की उड़ान, कामन फैसिलिटी सेंटर के लिए केंद्र ने दिखाई हरी झंडी

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी हार्डवेयर निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नवा रायपुर में बनने वाले कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) के लिए पहली किस्त को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ को 22 करोड़ 50 लाख रुपये की पहली राशि स्वीकृत की गई है। यह फंड केंद्र सरकार की मॉडिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) योजना के अंतर्गत दिया गया है।

Chhattisgarh News: परियोजना का क्रियान्वयन और निगरानी

इस कॉमन फैसिलिटी सेंटर परियोजना को नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा लागू किया जाएगा। वहीं, परियोजना के मूल्यांकन और निगरानी की जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) को सौंपी गई है। STPI ने ही इस परियोजना के लिए पहली किस्त जारी करने की सिफारिश की थी। अब मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

Nava Raipur News: उद्योगों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी से जुड़े उद्योगों को कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें परीक्षण (टेस्टिंग), अनुसंधान, नवाचार, डिजाइन और साझा अधोसंरचना जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को भी कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली तकनीक का लाभ मिल सकेगा।

नया रायपुर बनेगा आईटी हार्डवेयर हब

इस परियोजना के पूरा होने के बाद नवा रायपुर को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आईटी हार्डवेयर के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। इससे छत्तीसगढ़ की पहचान एक तकनीकी और औद्योगिक राज्य के रूप में और मजबूत होगी।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

रोजगार के नए अवसर

कॉमन फैसिलिटी सेंटर का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में काम करने का मौका मिलेगा। तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योगों की मौजूदगी से युवाओं की कौशल क्षमता भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मंजूरी को छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों के अनुरूप छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की प्राथमिकता नवा रायपुर को एक आधुनिक औद्योगिक और तकनीकी शहर के रूप में विकसित करना है।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

2047 के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा जताया कि EMC 2.0 योजना के तहत बनने वाला यह सेंटर निवेशकों का विश्वास बढ़ाएगा और विकसित छत्तीसगढ़ तथा 2047 के लक्ष्य को मजबूत आधार देगा। उन्होंने इस सहयोग के लिए केंद्र सरकार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

युवाओं की बढ़ी उम्मीदें

गौरतलब है कि नवा रायपुर पहले से ही कई क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रहा है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर को मिली मंजूरी के बाद राज्य के युवाओं और उद्यमियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के भविष्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें: एक नशा और बिगाड़ गई दशा! छत्तीसगढ़ में एक महिला को गुटखा-शराब पीना पड़ा भारी, लिव-इन पार्टनर ने दी खौफनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।