दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर 2026 को हुए CJP प्रोटेस्ट की अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। राजधानी में प्रोटेस्ट को देखते हुए भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। इस प्रोटेस्ट में छात्र, सामाजिक कार्यकर्त्ता और कई आम लोग मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जो पकड़म-पकड़ाई चल रही थी, उसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। सोशल मीडिया पर एक गांधी के लुक में युवक भागता हुआ दिखा रहा है, जिसे लोग आज का गांधी कह रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में एक छोटा सा शख्स भागता हुआ दिख रहा है, जिसे पुलिस गोद में उठा लेती है।
पुलिस से भागते दिखे ‘आज के गांधी’
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक हाथ में डंडा लिया, आंखों पर चश्मा पहने और गांधी जी की वेशभूषा में भागता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में लिखा है ‘आज का गांधी’, पुलिस को देखकर गांधी जी भी दौड़ पड़े। ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई फिल्मी सीन है। वीडियो देख लोग बोल रहे हैं कि ‘ऐसे तो अंग्रेजो ने भी नहीं दौड़ाया था और इसी 2 अक्टूबर को भाई का हैपी बर्थ डे भी था फिर भी ये जुल्म।’
जवान ने पकड़ा छोटा कॉकरोच
सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के दौरान दिल्ली की सड़कों पर एक और मजेदार वाकया देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के बीच एक छोटे से कॉकरोच ने एक RAF जवान को काफी दौड़ाया। जवान उसे भगाने के लिए उसके पीछे-पीछे भागा और आखिरकार उसे पकड़ लिया। इसके बाद जवान ने उस छोटे शख्स को गोद में उठा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक, CJP ने दी प्रतिक्रिया
ताजा जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान तय कर दिए गए हैं। इसे लेकर CJP के को-कन्वीनर सौरव दास की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सौरव दास ने कहा, “यह लोगों का जंतर-मंतर है। हम बिल्कुल नहीं मानेंगे कि हमारा जंतर-मंतर हमसे छीना जाए। आप जानते हैं कि जंतर-मंतर और इंडिया गेट पर कितने प्रोटेस्ट होते थे, जो शांतिपूर्ण पब्लिक प्रोटेस्ट के लिए एक मशहूर जगह भी थी। अब उन्होंने हमसे जंतर-मंतर छीन लिया है।”
सौरव दास ने कहा, “यह देश लोगों से चलता है। अगर लोगों से बातचीत नहीं की जाएगी और एक आदेश जारी कर दिया जाएगा तो यह देश कैसे चलेगा?


Download Android App
Download iOS App




