50,000 से ज्यादा गुब्बारों से रिश्ता, लड़की में नहीं है इंटरेस्ट; इस 75 वर्षीय मर्द का अजीब शौक जानकर अच्छे-अच्छे हैरान

Summary :

Man Love Balloons: हर रोज देशों-दुनिया से कई अजीबोगरीब घटनाएं आती रहती है। ऐसे में कभी-कभी सुनने को मिलता है कि कोई महिला भूत से प्यार कर लेती है तो कोई गुड़िया को अपना सबकुछ मान कर उससे बच्चा करती है। ऐसे में आप यह भी सुने होंगे कि कोई AI से शादी कर लेता है, तो कोई एलियंस से प्रेग्नेंट होने का दावा करता है। आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बात करेंगे, जिनके बारे में सुनकर आपको काफी हैरानी होगी। जी हां, आपने सही पढ़ा. अमेरिका के रहने वाले जूलियस को किसी महिला से नहीं बल्कि…

Man Love Balloons: हर रोज देशों-दुनिया से कई अजीबोगरीब घटनाएं आती रहती है। ऐसे में कभी-कभी सुनने को मिलता है कि कोई महिला भूत से प्यार कर लेती है तो कोई गुड़िया को अपना सबकुछ मान कर उससे बच्चा करती है। ऐसे में आप यह भी सुने होंगे कि कोई AI से शादी कर लेता है, तो कोई एलियंस से प्रेग्नेंट होने का दावा करता है। आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बात करेंगे, जिनके बारे में सुनकर आपको काफी हैरानी होगी। जी हां, आपने सही पढ़ा. अमेरिका के रहने वाले जूलियस को किसी महिला से नहीं बल्कि बच्चों के खिलौने बैलून से प्यार हैं। जूलियस की उम्र 75 वर्ष हैं।

Man Sleeps With Balloons: 50,000 से अधिक गुब्बारों के साथ संबंध

Man Sleeps With Balloons

जूलियस ने अपने मोहब्बत पर बात करते हुए बताया कि पिछले 50 सालों में 50,000 से अधिक गुब्बारों के साथ खास संबंध हैं। जूलियस के इस अनोखे शौक ने सबको हैरान कर दिया है। जूलियस ने एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके घर में पचास हजार से अधिक गुब्बारे हैं। उनका हर गुब्बारे से एक अलग रिश्ता है। इतना ही नहीं उन्होंने गुब्बारों को “सुंदर, मुलायम, चिकना और नाजुक” बताया। उन्होंने बताया कि गुब्बारे के साथ वो रोमांस भी करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि गुब्बारे में जान नहीं होती मगर मेरा उनके लिए प्यार उन्हें जिंदगी देता है।”

Balloon Love Story:अच्छा लगता है गले मिलना और किस करना

जूलियस ने आगे बताया कि गुब्बारे से उनको इतना प्यार है कि वो उससे गले मिलते है, उसे चूमते हैं, उसे प्यार से पकड़ते हैं। ऐसा करते हुए उन्हें यह लगता है कि वो मानो स्वर्ग में हैं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आपको महिलाओं से प्यार नहीं है तो इसपर उन्होंने कहा कि मुझे गुब्बारों से ही इतना प्यार है, जैसे गोरी महिला से लोग करते हैं। हालांकि, जूलियस ने बताया कि उन्हें गोल, लंबे व गोलाकार गुब्बारे से भी बेहद प्यार हैं।

Man Love Balloons: गुब्बारों को देखकर दिल जोर से धड़कने लगता है

साल 2013 में ब्रॉडकास्ट हुए एक शो में जूलियस ने बताया कि, “जब वह सुंदर गुब्बारों को देखते हैं तो उनका दिल जोर से धड़कने लगता है और मैं काफी खुश हो जाता हूं, इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया कि जिन लोगों को बैलून से यौन आकर्षण होता है, उसे लूनर कहा जाता है। लूनर वो लोग होते हैं, जिन्हें बैलून फोड़ने में मजा आता है। उन्होंने आगे कहा मैं गुब्बारा नहीं फोड़ता, अगर मुझे कोई गुब्बारा फोड़ने वाला दिख जाता है तो मैं उनसे गुब्बारों को बचा लेता हूं। हालांकि, जूलियस रियल लाइफ में शादीशुदा हैं। उनके बच्चे भी हैं. लेकिन उन्हें गुब्बरों से अधिक लगाव है।

Man Love Balloons
Man Love Balloons

ये भी पढ़ें-लव मैरिज के लिए बाप-भाई की हत्या, स्वाति ने प्रेमी संग रची कई और साजिशें, सच्चाई जानकर पुलिस के उड़े होश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।