लव मैरिज के लिए बाप-भाई की हत्या, स्वाति ने प्रेमी संग रची कई और साजिशें, सच्चाई जानकर पुलिस के उड़े होश

Summary :

Swati Love Story Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां प्रेम विवाह में बाधा बन रहे पिता और दो भाइयों को फंसाने के लिए युवती स्वाति और उसके प्रेमी मनोज ने खौफनाक साजिश बनाई। लड़की ने पहले पिता व भाइयों को प्रेमी से हमेशा के लिए काम तमाम करवाना चाही। मगर, प्रेमी ने तीन-तीन हत्या करने से मना कर दिया तो किसी भी युवक को जान से मारने के लिए कहा, जिससे उस वारदात में पिता और उसके भाइयों को फंसवाया जा सके। Moradabad Murder Case: कब हुई ये घटना?…

Swati Love Story Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां प्रेम विवाह में बाधा बन रहे पिता और दो भाइयों को फंसाने के लिए युवती स्वाति और उसके प्रेमी मनोज ने खौफनाक साजिश बनाई। लड़की ने पहले पिता व भाइयों को प्रेमी से हमेशा के लिए काम तमाम करवाना चाही। मगर, प्रेमी ने तीन-तीन हत्या करने से मना कर दिया तो किसी भी युवक को जान से मारने के लिए कहा, जिससे उस वारदात में पिता और उसके भाइयों को फंसवाया जा सके।

Moradabad Murder Case: कब हुई ये घटना?

Moradabad Murder Case

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती के दिमाग में यह बात टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर आया था। वहीं युवती का प्रेमी मनोज अपने दूर के भाइयों के साथ मिलकर लड़की के सगे भाई की हत्या कर दी। रविवार देर रात पुलिस और आरोपी मनोज के बीच मुठभेड़ हुआ। इस दौरान मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मनोज ने हत्या से जुड़ी कई राज खोले। इसके बाद स्वाति ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया। स्वाति और मनोज आपस में प्रेम करते थे। मनोज का स्वाति के घर के पास सैलून है।

Moradabad News Today: क्या है पूरी घटना?

खबर है कि स्वाति के घर वाले मनोज संग शादी के खिलाफ थे। मनोज ने शादी में बाधा बन रहे स्वाति के परिवार को गलत केस के फंसाने के लिए अपने भाई के साथ मिलकर गांव के एक युवक योगेश की हत्या कर दी। इसके बाद उसी के फोन से पुलिस को कॉल मिलाया और बोला- शोभाराम, गौरव और कपिल मुझे मार रहे हैं।

योगेश की हत्या के बाद उसके भाई ने पुलिस में इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की तस्वीर अभी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को फोन डिटेल्स की जांच के बाद सच्चाई का पता चला।

Swati Love Story Murder Case: पुलिस कार्रवाई में लगी गोली

बताते चले कि रविवार रात पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक़, सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

ये भी पढ़ें-अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार और मिनी बस की टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।