लंदन से बांग्लादेश के ढाका जा रहे विमान में फिल्मी स्टाइल में बवाल मचा और जमकर लात-घूंसे चले। बता दें कि बांग्लादेश की एयरलाइन के विमान में दो यात्रियों के बीच कहासुनी हुई और यह झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया और जमकर दोनों आपस में लड़ने लगे, लात घूंसे मारने लगे। फ्लाइट की वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच काफी कहासुनी होने के बाद उनमे मारपीट शुरू हो गई।
फ्लाइट में चले लात-घूंसे
लंदन से जा रही बांग्लादेश विमान में दो लोगों के बीच सीट को लेकर विवाद चल रहा था जो धीरे -धीरे मारपीट मे बदल गया था। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लोगों जिससे पूरे केबिन में बवाल मच गया और आस पास बैठे बजुर्ग यात्रियों और बच्चों में काफी घबराहट फैल गई। दोनों यात्रियों के बीच कुछ समय तक हाथापाई जारी रही जिसमें एक व्यक्ति की टी-शर्ट भी फट गई। इस विवाद को देखते हुए मौजूद केबिन क्रू के सदस्यों ने दोनों को अलग कराया और मामले को शांत कराया।
✈️ हजारों फीट ऊपर फ्लाइट में अचानक शुरू हो गई हाथापाई!
लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो पुरुष यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
वायरल वीडियो में दोनों यात्रियों को फ्लाइट के अंदर pic.twitter.com/n1uZGXA0oy
— amarshah (@amargkp_shah) September 17, 2026
फ्लाइट में यात्रियों ने काटा बवाल
वायरल हई विडियो में देखा जा सकता है कि दोनों यात्रियों में मारपीट के चलते ,केबिन क्रू के साथ कई यात्री भी दोनों में बीच-बचाव कर रहे थे। इस विवाद को लेकर फ्लाइट के केबिन मे काफी हल्ला हुआ। काफी मुश्किल के बाद दोनों को शांत कराया गया जिसके बाद बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विवाद को लेकर कोई जानकारी नहीं थी और इस मामले की जांच जारी है लेकिन अभी ज्यादा इस विवाद का नहीं पता है।


Download Android App
Download iOS App




