देशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है, तो कहीं उमस भरी गर्मी सताने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने 18 सितंबर को यूपी, मध्यप्रदेश समेत कुछ राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान कुछ राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, अब बारिश की संभावनाएं काफी हद तक कम हो गई हैं। आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि दिन में हल्की बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है आज 18 सितंबर 2026 को मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा चलने के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। बता दें कि आज नरसिंहपुर, अनूपपुर, देवास, हरदा समेत कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश में आज मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है और कई स्थानों पर लोगों सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। आज गोरखपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, झांसी और रायबरेली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




