टीवी का फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है। शो में रोज़ नए मोड़ आ रहे हैं और ड्रामे का लेवल बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही के एपिसोड में विरानी परिवार में एक ऐसा भूचाल आया है, जिसने घर की नींव हिलाकर रख दी है। सालों से दबा एक खौफनाक सच अब आखिरकार सामने आ चुका है।
पेन ड्राइव से खुला सबसे बड़ा राज, शोभा और वैष्णवी के उड़े होश
कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब नंदिनी की नज़र अचानक शोभा और वैष्णवी पर पड़ती है। नंदिनी देखती है कि शोभा चुपके से वैष्णवी को एक पेन ड्राइव दे रही है और उसे कहीं छिपाकर सुरक्षित रखने को कह रही है। नंदिनी को तुरंत शक हो जाता है और वह दोनों से पूछताछ करने लगती है।
जब दबाव बढ़ता है तो शोभा और वैष्णवी सच उगल देती हैं। वे बताती हैं कि उस पेन ड्राइव में पार्थ और नंदिनी से जुड़ा एक वीडियो है। यह सुनते ही नंदिनी के पैर तले जमीन खिसक जाती है। उसे समझ नहीं आता कि तृप्ति के हाथ यह वीडियो कैसे लगा और इसे किसने शूट किया था।
नंदिनी ने कबूला सच: ‘मैंने ही मारी थी पार्थ को गोली’

जैसे ही नंदिनी को पता चलता है कि उसका राज अब छिप नहीं सकता, वह टूट जाती है और रोते हुए शोभा और वैष्णवी के सामने सब कुछ सच-सच बयां कर देती है। नंदिनी बताती है कि उस दिन पार्थ वैष्णवी को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहा था। इतना ही नहीं, पार्थ ने मंदिरा के मर्डर की बात भी मान ली थी और औरतों व अपनी ही माँ के बारे में बहुत गंदी-गंदी बातें बोली थीं।
इसी गुस्से और घबराहट में उसने पार्थ पर गोली चला दी थी। नंदिनी का यह सच सुनकर शोभा और वैष्णवी हैरान रह जाती हैं।
तुलसी के त्याग का खुलासा, परिवार में नए फैसले का इंतज़ार

नंदिनी आगे बताती है कि वह बेगुनाह थी, लेकिन तुलसी ने पूरे परिवार और नंदिनी के रिश्ते को बचाने के लिए कत्ल का इल्ज़ाम अपने सिर ले लिया। तुलसी ने नंदिनी को कसम दी थी कि वह यह सच किसी को नहीं बताएगी। नंदिनी ने नम आंखों से कहा कि वह पिछले 10 सालों से इस बात के बोझ और पछतावे के साथ जी रही है कि उसकी वजह से तुलसी को जेल काटनी पड़ी।
फिलहाल शोभा ने नंदिनी और वैष्णवी को शांत रहने की सलाह दी है। शोभा का कहना है कि जब तक तुलसी घर वापस नहीं आ जाती, वे इस वीडियो और सच के बारे में किसी तीसरे इंसान से कोई बात नहीं करेंगे।
Read More: Anupama 18th September 2026 Spoiler Alert: Pranshi के लिए आपस में भिड़े Ansh…


Download Android App
Download iOS App




