गजब का चोर…कबूतर ने उड़ाई 1 लाख की सोने की चेन, ज्वैलरी शॉप से लूटी और गले में डालकर घूमता रहा, वायरल हुई वीडियो

Rajasthan Viral Pigeon Video

Rajasthan Viral Pigeon Video: सुनार की दुकान से चोरी की कई घटना सामने आती है जिससे सुनार भी सचेत रहते है लेकिन राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना शहर से ऐसे हाई प्रॉफाइल चोर की घटना सामने आई है जिससे हर कोई हैरान है। बता दें कि कबूतर ने ज्वैलरी दुकान से लगभग 1 लाख रुपये की सोने के चेन अपने चोंच में दबाकर फरार हो गया और बाजार में मौजूद दुकान की छत पर बैठ गया जिससे व्यापारी समेत बाजार में मौजूद लोगों की सांसे अटक गई और कबूतर के चोंच से सोने की चेन गिरने का इंतजार करते रहे।

Rajasthan Viral Pigeon Video

Rajasthan Viral Pigeon Video
Rajasthan Viral Pigeon Video

ज्वैलरी की दुकान पर जब कारीगर सोने के आभूषण बना रहे थे तभी कबूतर दुकान में घुसा और कांउटर पर रखी सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया जिससे दुकान के मालिक के होश उड़ गए और कबूतर के पीछे पीछे भागते हुए नजर आए। कबूतर ने सोने की चेन को गले में डाल दिया और उसे लेकर घूमता रहा। इस कबूतर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है वहीं सुनार की दुकान के बाहर भी लोगों की भीड़ उमड़ गई।

Pigeon Gold Chain Video

Rajasthan Viral Pigeon Video
Rajasthan Viral Pigeon Video

सुनार हमेशा सुरक्षा के लिहाज से  चोरों से सावधान रहते है लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक कबूतर सोने की चेन लेकर उड़ जाएगा और गले में पहनकर घूमेगा जिससे व्यापारी समेत सभी की सांसे अटक गई थी लेकिन बाद में ऐसा करिश्मा हुआ कि  कुछ देर बाद छत पर बैठे कबूतर ने सोने की चेन छोड़ दी और नीचे गिरा दी जिससे सभी की सांस पर सांस आई और राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया किया।

ALSO READ: बेटियों के लिए अभिशाप बना गांव का नाम! ”तवायफ” शब्द ने युवकों की जिंदगी पर लगाया कलंक, झेलनी पड़ रही बदनामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।