यश की ‘Toxic’ से टक्कर के लिए ‘Dhurandhar 2’ मेकर्स ने खेला बड़ा दांव, साउथ मार्केट पर नजर

Summary :

Toxic vs. Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई, हालांकि कुछ फैंस को इसमें ज्यादा नया कंटेंट देखने को नहीं मिला। Toxic vs Dhurandhar 2: यश की ‘टॉक्सिक’ से मिल रही कड़ी टक्कर साउथ सुपरस्टार यश लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले से ही जबरदस्त बज़ बना रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म…

Toxic vs. Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई, हालांकि कुछ फैंस को इसमें ज्यादा नया कंटेंट देखने को नहीं मिला।

Toxic vs Dhurandhar 2: यश की ‘टॉक्सिक’ से मिल रही कड़ी टक्कर

Toxic vs. Dhurandhar 2
Toxic vs. Dhurandhar 2 ( Source : Social Media )

साउथ सुपरस्टार यश लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले से ही जबरदस्त बज़ बना रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म के तेलुगु राज्यों में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स एक बड़ी डील में बिक चुके हैं, जिससे ट्रेड में हलचल मची हुई है।

‘Dhurandhar 2’ मेकर्स की नई रणनीति

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 ( Source : Social Media )

यश की फिल्म से मुकाबले को देखते हुए ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने भी साउथ मार्केट के लिए खास प्लान तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को तेलुगु राज्यों में खुद रिलीज करने का फैसला लिया गया है ताकि वहां ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके।

Dhurandhar vs Toxic: रिलीज से पहले ही शानदार कमाई

Dhurandhar vs Toxic
Dhurandhar vs Toxic ( Source : Social Media )

खबरों की मानें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही बड़ी कमाई कर ली है और ट्रेड में इसे लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है। मेकर्स किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते और साउथ मार्केट में मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी में हैं।

कितनी कमाई कर सकती हैं दोनों फिल्में?

Toxic vs Dhurendhar
Toxic vs Dhurendhar ( Source : Social Media )

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर ये दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होती हैं, तो टॉप 10 इंडियन ओपनर्स की लिस्ट में एंट्री मुश्किल हो सकती है। फिलहाल इस लिस्ट में शामिल होने के लिए करीब ₹83 करोड़ ओपनिंग डे कलेक्शन जरूरी माना जाता है।

Yash upcoming film: साउथ बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी भिड़ंत

Yash upcoming film
Yash upcoming film ( Source : Social Media )

अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है। दोनों फिल्मों के फैंस बेसब्री से रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Read More: The 50 Promo: खानजादी, मोनालिसा, दिव्या और सपना का दिखा रियल फेस, शो में शुरू हुआ असली गेम…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।