Latest Gold Necklace Design: साड़ी के साथ पहन लें इस तरह के गोल्ड नेकलेस, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)

Latest Gold Necklace Design: भारत में बहुत सी महिलाएं सिल्क की साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी की फैन होती हैं पर सोने के भाव बढ़ने की वजह से कई लोग सोने के गहने नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे में गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का ट्रेंड काफी जोरों शोरों से वायरल हो रहा है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गोल्ड प्लेटेड नेकलेस के कुछ ऐसे डिजाइंस जिसे आप सिल्क साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।

Latest Gold Necklace Designs: साड़ी के साथ पहन लें इस तरह के गोल्ड नेकलेस

1. जालीदार गोल्ड नेकलेस

Latest Gold Necklace Designs
Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)

जालीदार डिजाइन वाले गोल्ड नेकलेस की मार्केट में खूब डिमांड है। इस तरह के नेकलेस सुंदर और स्टाइलिश लगते हैं। ये डिजाइन दुल्हन के गले में तो और भी प्यारे लगते हैं और देखने वाले भी तारीफ करते नहीं थकते हैं।

2. झूमर गोल्ड नेकलेस डिजाइन

Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)
Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)

ऐसे झूमर वाले सोने के हार इन दिनों ट्रेंड में है। इस डिजाइन को कैरी करना भी काफी आसान होता है। आप कम वजन में भी इस डिजाइन को बनवा सकते हैं। इसकी बस एक लेयर हैवी होती है और बाकि लेयर्स जालीदार और झूमर जैसी होती हैं।

Also Read: ट्रेडिशनल भी और Trendy भी! हर मौके के लिए Perfect हैं फ्लावर मंगलसूत्र पेंडेंट, देखें Latest Collection

3. चोकर नेकलेस डिजाइन

Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)
Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)

अगर आपको चोकर वाले नेकलेस पसंद हैं तो आप इस तरह के डिजाइन को देख सकते हैं। ये डिजाइन साड़ी पर तो और भी ज्यादा जचते हैं। इस तरह के नेकलेस के सेट काफी हैवी आते हैं लेकिन ब्राइडल लुक के लिए बेस्ट हैं। ज्यादातर लड़कियां इसे अपने रिसेप्शन पर पहनती हैं।

4. लटकन नेकलेस डिजाइन

Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)
Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)

अगर आपको कुछ अलग और यूनिक डिजाइन चाहिए तो आप गोल्ड नेकलेस के इस लटकन डिजाइन को देख सकते हैं। ये देखने में बड़े ही क्लासी लगते हैं। इन्हें भले ही आप ब्राइडल लुक केलिए खरीदें ेलकिन शादी के बाद भी साड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं।

5. ट्रेडिशनल नेकलेस डिजाइन

Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)
Latest Gold Necklace Designs( Source: Social Media)

गोल्ड नेकलेस का ये काफी ट्रेडिशनल डिजाइन है। इस डिजाइन को आपने अपनी मम्मी, दादी, नानी के पास जरूर देखा होगा। महिलाएं सबसे ज्यादा इसी डिजाइन को पसंद करती हैं और ये ब्राइडल लुक पर अच्छे भी लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।