Shadab Jakati YouTuber Controversy: ’10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी’ वाले डायलॉग से अपनी पहचान बनाने वाले शादाब जकाती एक फिर विवादों में है। इस बार वह अपने कंटेंट की वजह से नहीं, बल्कि साथ काम करने वाली महिला और उसके पति के बीच का विवाद है। शादाब के साथ काम करने वाली महिला का पति मेरठ के थाना इंचोली पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगा और हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। इसके साथ ही उसने अपनी पत्नी और शादाब जकाती पर कई गंभीर आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज कराई।
Shadab Jakati Video: खुर्शीद ने अपनी पत्नी और शादाब पर लगाए आरोप

इंचौली थाने पहुंचे खुर्शीद उर्फ सोनू की हालत बहुत खराब थी। थाने के अंदर और बाहर मौजूद लोगों के सामने वह बार-बार यही कहता रहा कि उसकी पत्नी उसको मरवाना चाहती है। उसने पुलिस से खुद और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई। उसका कहना है कि शादाब जकाती काम के बहाने उसकी पत्नी को कई दिनों तक बाहर घुमाते हैं। उसने दावा किया कि दोनों मिलकर उसे मारने की साजिश रच रहे हैं। खुर्शीद का आरोप है कि उसकी पत्नी शादाब के कहने पर उसे धमकाती है, गालियां देती है और बार-बार तलाक व थाने की धमकी देती है।
Shadab Jakati News: ‘ये जकाती के साथ लगी हुई है’
खुर्शीद का कहना है कि वह दिल का मरीज है, उसकी तबियत अक्सर खराब रहती है। इसके बावजूद उसकी पत्नी मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। वायरल वीडियो में वह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि मेरी बीवी को मेरी कोई परवाह नहीं। शादी के बाद भी उसके कई लोगों से रिश्ते रहे, मैंने सबकुछ नजरअंदाज किया। अब ये जकाती के साथ लगी हुई है, जकाती इसको तीन-तीन, चार-चार दिन के लिए ले जाता है। मैंने रोका तो कहने लगी, तू मर जा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
पत्नी का पलटवार: “मैं शादाब के साथ वीडियो बनाती हूं, उसका पैसा मिलता है”

पति के आरोपों के बाद पत्नी इरम ने भी अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया और अपने पति द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया इरम का कहना है कि पति खुर्शीद उसे लगातार मारपीट कर परेशान करता और पैसे की मांग करता था। उसने बताया कि चार बच्चों की जिम्मेदारी उसके कंधो पर है और घर चलाने के लिए वह काम करने पर मजबूर है। इरम ने साफ कहा कि मैं शादाब के साथ वीडियो बनाती हूं, उसका पैसा मिलता है। इसमें कोई गलत बात नहीं है। मेरे पति को यही बर्दाश्त नहीं हो रहा। वह मुझे मारते थे, गालियां देते थे। मैं अपने बच्चों का पेट पालने के लिए काम कर रही हूं।
इरम ने पति द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि शादाब जकाती उसे न तो जबरदस्ती कहीं ले जाते हैं और न ही वीडियो बनाने का दबाव डालते हैं। वह अपनी मर्जी से जाती है, अपनी मर्जी से काम करती है और जब चाहती है, घर लौट आती है। उसने यह भी कहा कि उसका पति उसे पहले ही तलाक दे चुका है और अब वह फाइनल तलाक चाहती है। उसने कहा, शादाब का इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है। हम लोगों के बीच कोई अफेयर नहीं है, सिर्फ प्रोफेशनल काम है।
यह भी पढ़ें: Telangana: 80 साल के बुजुर्ग ने जीते-जी बनवाई अपनी 12 लाख का आलीशान कब्र, कहा- “बच्चों पर बोझ बनना चाहता”


Download Android App
Download iOS App




