दीवार कूदकर मिलना, चाची-भतीजे में 3 साल से गुटरगूं , चाचा बोले खर्चा मैं उठाया इश्क भतीजे से..आगे जो हुआ..देखें वीडियो

Summary :

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से अजीबोगरीब खबर सुनने को मिली है। यहां एक युवक के साथ उसकी सगी चाची ने शादी रचाई है. यह शादी घर या मंदिर में नहीं बल्कि पुलिस के सामने थाने में हुई है। महिला का पीड़ित पति इस शादी से सदमें में हैं। चाचा का कहना है कि मैं बर्बाद हो गया, मेरा सब कुछ खत्म हो गया। मैं लूट गया। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है। यह कोई और नहीं मेरा सगा भतीजा है। मेरे बड़े भाई का लड़का है। पुलिस की मौजूदगी में इनकी शादी भी हो गई।…

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से अजीबोगरीब खबर सुनने को मिली है। यहां एक युवक के साथ उसकी सगी चाची ने शादी रचाई है. यह शादी घर या मंदिर में नहीं बल्कि पुलिस के सामने थाने में हुई है। महिला का पीड़ित पति इस शादी से सदमें में हैं। चाचा का कहना है कि मैं बर्बाद हो गया, मेरा सब कुछ खत्म हो गया।

मैं लूट गया। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है। यह कोई और नहीं मेरा सगा भतीजा है। मेरे बड़े भाई का लड़का है। पुलिस की मौजूदगी में इनकी शादी भी हो गई। पीड़ित चाचा ने आगे कहा कि उसने अपनी मनमर्जी से शादी कर ली है तो उधर रहे। अगर उसके साथ कुछ भी होता है तो मुझ से कुछ नहीं पूछा जाए।

UP Love Story: रामपुर थाने की घटना बना चर्चा का विषय

UP Love Story
UP Love Story

बता दें कि यह पूरी घटना यूपी के रामपुर थाने पटवाई की है। यहां के एक गांव में एक युवक का उसकी सगी चाची के साथ अफेयर चल रहा था। लड़का चाचा के घर दीवार फांद कर अपनी चाची से मिलने पहुंच जाता था। इसकी जानकारी उसके चाचा को बहुत देरी से हुई, लेकिन गांव में यह बात आग की तरह फ़ैल गई। चाचा को इसकी जानकारी गांव वालों से मिली। चाचा ने जब अपनी पत्नी से इस बारे में बात की तो चाची ने साफ़-साफ़ कह दिया कि अब वह उसके साथ नहीं रह सकती है, बल्कि उसके भतीजे से प्यार करती है उसके साथ ही रहेगी।

Chachi Bhatija Affair News: कैसे हुआ भतीजा को चाची से प्यार?

Chachi Bhatija Affair News
Chachi Bhatija Affair News

हालांकि, कहानी में एक नया मोड़ आया। अब इस खबर की चर्चा हर तरफ होने लगी। इसपर भतीजे से शर्म से चाची से रिश्ता खत्म करने की बात कही। इसपर चाची पास के थाने पटवाई पहुंची और भतीजे के खिलाफ केस दर्ज करा लिया। चाची ने भतीजे को धमकी भी दी। चाची ने कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करता है तो जिंदगी भर के लिए जेल भेज देगी। इसके बाद पुलिस ने भतीजे को थाने में बुलाकर दोनों की शादी करवा दी। चाची ने वरमाला डालकर भतीजे से मांग में सिंदूर भरवाया। इस घटना का वीडियो @UPRampur1 से X पर शेयर किया गया है।

 

Uttar Pradesh News (Rampur News Hindi) पीड़ित चाचा ने कहा दीवार कूदकर मिलने आता था लड़का

इस घटना को लेकर पीड़ित चाचा ने कहा कि मेरा भतीजा का नाम ब्रह्म स्वरूप है और मेरी पत्नी का नाम चंचल है। इन दोनों का पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था। मुझे इसकी भनक तक नहीं लगी। मैं ड्राइवर हूँ। मुझे बहुत देरी से इनदोनों के बारे में पता चला है। मेरी पत्नी से मिलने मेरा भतीजा दीवार कूदकर मिलने आता था। जब लोगों ने आवाज उठाई तो चंचल में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित पति ने आगे कहा कि अफ़सोस मुझे बस इतना है कि पांच साल से मेरी बीवी के साथ संबंध था। मेरे साथ घर में रहती थी. उसका सारा खर्चा मैं उठा रहा था और इश्क भतीजे से लड़ा रही थी।

ये भी पढ़ें: पत्नी का गैर मर्दों के साथ चक्कर, पति ने बांधकर की पिटाई; खुद रहता है दूसरी बीवी संग, Video Viral

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।